India vs England 5 Test Match Series: जनवरी 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए आज इंग्लैंड ने अपनी 16 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में सौंपी गई है।
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड ने टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिनमे से सबसे ज्यादा चर्चा शोएब बशीर की हो रही है। जो महज 20 साल के है और अब वे इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड जारी, धाकड़ कप्तान की वापसी; 3 नए खिलाड़ी हुए शामिल
कौन हैं शोएब बशीर?
शोएब बशीर का जन्म 13 अक्टूबर 2003 को चर्टसी यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शोएब ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है। शोएब बशीर ने समरसेट के लिए अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शोएब ने अभी तक 6 मैच खेले है, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए।
फर्स्ट क्लास में उनका बेस्ट प्रदर्शन 67 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में शोएब ने 7 मैच खेले है जिसमें उनके नाम महज 3 विकेट है। अब उनको सीधा भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा।
शोएब के अलावा 2 अनकैप्ड खिलाड़ी भी इंग्लैंड टीम में शामिल
शोएब बशीर के अलावा इंग्लैंड की टेस्ट टीम में दो और अनकैप्ड खिलाड़ी गस एटकिन्सन और टॉम हार्टली को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि गस एटकिन्सन इंग्लैंड के लिए वाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। जबकि शोएब बशीर और टॉम हार्टली पहली बार इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले है। बता दें, दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलने वाली है। सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से 11 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा।
भारत दौरे के लिए इंग्लैंड टीम
जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, ऑली रोबिन्सन, मार्क वुड, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, गस एटकिन्सन, शोएब बशीर, ओली पोप, बेन डकेट, टॉम हार्टली, जैक लीच, शोएब बशीर।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
23 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines