हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या WPL को मिलेगी 'हिजाब' पहनने वाली पहली क्रिकेटर, जानिए कौन हैं 15 साल की नेट बॉलर नाज़?

Capitals Net Bowler Who Wears Hijab: वुमेंस प्रीमियर लीग में अब तक कई बैकग्राउंड की प्लेयर्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब डब्ल्यूपीएल में किसी हिसाब पहनने वाली लड़की को मैच खेलने का मौका मिलेगा?

विज्ञापन

Who Is Naz Delhi Capitals Net Bowler: वुमेंस प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद भारत और दुनिया की कई महिला क्रिकेटर्स को ‘खाक से लेकर खास’ बनने का मौका मिला है. अब चर्चा में एक ऐसी प्लेयर का नाम सामने आ रहा है जो ‘हिजाब’ पहकर बॉलिंग करती हैं. आइए आपका तार्रुफ कराते हैं हैं डब्ल्यूपीएल की नेट बॉलर नाज़ से, जिनकी उम्र से बड़े ख्वाब हैं.

नाज़ की वीडियो वायरल

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम आकाउंट पर काफी इंस्पायरिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें अपनी टीम की टीनएज मेंबर नाज़ से रूबरू कराया जा रहा है. उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

कौन हैं नाज़?

नाज़ 15 साल की क्रिकेटर हैं जिनका रिश्ता तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से है, लेकिन अब वो यूनाइटेड किंग्डम में रहती हैं. उनकी एकेडमी से साथ वुमेंस प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने पार्टनरशिप की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं मुंबई इंडियंस की मुस्लिम क्रिकेटर राहिला फिरदौस? कभी लड़कों के साथ नहीं थी खेलने की इजाजत, अब किया WPL में डेब्यू

शेफाली वर्मा हैं इंस्पिरेशन

इस वीडियो में नाज़ बता रही हैं कि उनकी रोल मॉडल टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा हैं, जिनसे वो काफी ज्यादा इंस्पायर्ड हैं. नाज का ख्वाब है कि वो एक दिन डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जरूर खेलेंगी.

विज्ञापन

WPL खेलने वाली पहली हिजाबी क्रिकेटर बनेंगी?

अगर नाज़ अपने इस ख्वाब को पूरा करने में कामयाब रहती हैं, तो वुमेंस प्रीमियर लीग की पहली ऐसी क्रिकेटर बन जाएंगी, तो हिजाब पहनकर ये गेम खेलती हैं. ये अपने आप में एक अनोखा मोमेंट होगा.

हिजाब पहनकर खेलने वाली पहली क्रिकेटर

हिजाब पहनने वाली क्रिकेटर का जब भी जिक्र किया जाता है, तब हर किसी के जेहन में स्कॉटलैंड की अबताहा मकसूद का नाम आता है, जिन्होंने जुलाई 2021 में इंग्लैड की क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ में हिस्सा लिया था. वो बर्मिंघम फीनिक्स टीम की तरफ हिजाब पहनकर मैदान में खेलने आईं थीं. तब देखते ही देखते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola