Who is Gus Atkinson: वनडे विश्व कप से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक युवा गेंदबाज को अचानक टीम में शामिल किया है। यह गेंदबाज इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे 100 बॉल वाले टूर्नामेंट द हंड्रेड में कमाल कर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब इंग्लैंड ने अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया तो दोनों सीरीज के लिए इस गेंदबाज का नाम था। अचानक इस खिलाड़ी को इंग्लैंड टीम में शामिल किए जाने से हर कोई चौंक गया है। आखिर कौन है ये प्लयेर, जिसे एक साथ वनडे-टी20 टीम में मौका मिला है, चलिए जानते हैं विस्तार से…
फिलहाल द हंड्रेड में कमाल कर रहे हैं गस एटकिंसन
तेज गेंदबाज गस एटकिंसन फिलहाल इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड लीग में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने इस लीग के 4 मैचों में कुल 9 शिकार किए हैं। 16 अगस्त तक इस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। द हंड्रेड लीग में यह गेंदबाज Oval Invincibles के लिए धमाल मचा रहा है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1691738064630997484?s=20
गस एटकिंसन की खासियत क्या है?
गस एटकिंसन के पास 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करने की जबरदस्त क्षमता है। उनकी तुलना इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से की जा रही है। इस खिलाड़ी में इंग्लैंड फ्यूचर देख रहा है। छोटे से करियर में इस खिलाड़ी ने सभी को प्रभावित किया है। यही वजह है कि उन्हें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में एक साथ मौका दिया है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1689645277450240000?s=20
गस एटकिंसन कौन हैं?
गस एटकिंसन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें इंग्लैंड का उभरता हुआ सितारा कहा जा रहा है। इस गेंदबाज के पास गति के साथ लंबे स्पेल फेंकने की क्षमता है। 19 जनवरी 1998 में जन्मा ये तेज गेंदबाज अभी 25 साल का है। घरेलू क्रिकेट में एटकिंसन सरे के लिए खेलते हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने एसेक्स के खिलाफ साल 2020 में रसे के लिए डेब्यू किया था।
गस एटकिंसन का क्रिकेट करियर
गस एटकिंसन ने फर्स्ट क्लास के 14 मैचों में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 14 मैचों की 27 पारियों कुल 45 विकेट चटकाए हैं। 68 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इस गेंदबाज ने 26.64 की औसत और 3.53 की इकॉनमी से बेहतरीन गेंदबाज की है। लिस्ट ए के 2 मैचों में एटकिंसन 5 विकेट ले चुके हैं। वहीं ओवरआल टी20 में एटकिंसन ने 41 मैचों में 55 शिकार किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines