Who is Devendra Singh Bora: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती मुकाबले में जब रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, तब सभी को उम्मीद थी कि 26 दिसंबर को हिटमैन एक बाद फिर ब्लॉकबस्टर इनिंग खेलेंगे. हालांकि उत्तराखंड के एक अंजान ने गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया, उन्होंने इस स्टार प्लेयर को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. बोरा ने गेंद सही जगह पर डाली और रोहित ने जगमोहन नागरकोटी को कैच थमा दिया. आइए जानते हैं कि आखिर देवेंद्र हैं कौन?
देवेंद्र सिंह बोरा कौन हैं?
25 साल के उत्तराखंड क्रिकेट के उभरते हुए टैलेंट में से एक, देवेंद्र सिंह बोरा का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था. उन्होंने उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में अपनी परफॉर्मेंस से क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. उस सीजन में यूएसएन इंडियंस की तरफ से खेलते हुए, इस दाएं हाथ के मीडियम पेसर ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 8 विकेट हासिल किए थे.
यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा की रॉयल मैरिज रिसेप्शन सेरेमनी, हरियाणा के सीएम ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें
बोरा की गेंदबाजी के आंकड़े
उत्तराखंड की डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए खास तौर से एक गेंदबाज के रोल में खेलते हुए, वो अपनी बॉलिंग के जरिए मैच जिताने में माहिर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 15 फर्स्ट क्लास मैचेज में 41.13 की औसत और 3.54 की इकॉनमी रेट से कुल 30 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 6/79 रहा. वहीं लिस्ट एक की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं 19.50 की औसत और 5.77 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/44 रहा है.
क्यों खास हैं बोरा?
बोरा की लगातार विकेट लेने की क्षमता उन्हें व्हाइट-बॉल फॉर्मेट का एक वैल्यूएबल प्लेयर बनाती है. हालांकि, प्रेशर में कंट्रोल सुधारना, खासकर डेथ ओवर्स में, और अपनी एबिलिटी को और ज्यादा वेरिएशन (स्लोअर बोल, कटर) के साथ बढ़ाना अहम होगा. हालांकि लोअर ऑर्डर में बैटिंग करते हुए वो अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं.
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines