Who is Amol Muzumdar: टीम इंडिया ने सालों के इंतजार के बाद आखिर वुमेंस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीकी महिला टीम को पराजित किया. टीम इंडिया पहली बार कोई ICC ट्रॉफी जीतने में सफल हुई थी. इसके बाद से ही भारतीय प्लेयर्स की जमकर तारीफ हो रही है. इसके अलावा भी एक व्यक्ति है, जो उतनी ही तारीफ के लायक है. हम भारत के हेड कोच अमोल मजूमदार के बारे में बात कर रहे हैं. कई सारे लोगों को शायद उनके बारे में पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि अमोल मजूमदार कौन हैं और उनका क्रिकेटर के तौर प्रदर्शन कैसा रहा है.
कौन हैं अमोल मजूमदार?
अमोल मजूमदार का जन्म 11 नवंबर 1974 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने शुरुआत से ही क्रिकेट पर फोकस किया और वो अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पसंद किए जाते थे. मात्र 19 साल की उम्र में मजूमदार ने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में नाबाद 260 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और दो दशकों तक ये कीर्तिमान उनके नाम ही रहा. वो मुंबई क्रिकेट के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे. उन्होंने रणजी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 171 मैच खेले और 48.13 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1167 रन बनाए. उन्होंने कुल 30 शतक भी जड़े. उनकी कप्तानी में मुंबई ने 37वां रणजी ट्रॉफी खिताब भी जीता. इतना सफल करियर होने के बावजूद उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाया. साफ तौर पर उनकी किस्मत खराब रही.
ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत के एक फैसले ने टीम इंडिया को बनाया World Cup चैंपियन, जीत के बाद बताया कैसे बदली किस्मत?
टीम इंडिया को बतौर कोच बनाया वर्ल्ड चैंपियन
मजूमदार ने 2014 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद कोचिंग करना शुरू किया. उन्होंने अंडर 19 और अंडर 23 टीम को मेंटर किया और वो तीन साल तक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच भी रहे. उन्होंने बाद में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कोच के रूप में काम किया. BCCI ने अक्टूबर 2023 में उन्हें भारतीय महिला टीम का हेड कोच बनाया. उन्होंने टीम को नए सिरे से तैयार किया और आखिर उनकी मेहनत रंग लगाई. 2025 में उनके हेड कोच रहते महिला टीम पहली बार वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहीं.
ये भी पढ़ें:- हारकर भी दिल जीत ले गईं अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट, भारत से World Cup फाइनल के बाद दिया भावुक बयान
संबंधित खबरें
वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
11 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
29 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
36 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
49 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines