Ravichandran Ashwin Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वो मैदान पर अभी भी खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि अश्विन की नजर अब विदेशी लीग पर टिकी हुई है। खासकर 2 लीग में अश्विन को भविष्य में खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही संन्यास के बाद भी अश्विन सुपर किंग्स टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इस लीग में रविचंद्रन अश्विन को मिल सकता है मौका
दिग्गज भारतीय स्पिनर ने आईपीएल से संन्यास लेने के बाद साफ कर दिया कि वो विदेशी लीग में खेलना चाहते हैं। ऐसे में अश्विन साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए ऑक्शन में नाम डाल सकते हैं। अश्विन ने अपने पोस्ट में कहा, ‘खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक एक्सप्लोरर के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।’ ऐसे में जोबर्ग सुपर किंग्स और पार्ल रॉयल्स की टीम अश्विन को खरीद सकती है। दोनों टीमों के लिए अश्विन आईपीएल में खेल चुके हैं।
मेजर लीग क्रिकेट में भी नजर आ सकते हैं अश्विन
सिर्फ साउथ अफ्रीका टी20 लीग में ही नहीं बल्कि मेजर लीग क्रिकेट में भी रविचंद्रन अश्विन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टेक्सास सुपर किंग्स की टीम रविचंद्रन अश्विन को इस लीग में खरीद सकती है। दरअसल विदेशी लीग में भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलते हैं, ऐसे में अगर अश्विन के कद का खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेगा तो भारतीय फैंस का भी ध्यान टूर्नामेंट की तरफ जाएगा। ऐसे में सुपर किंग्स की ये दोनों फ्रेंचाइजी रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
ये भी पढ़ें: आर अश्विन के बाद ये 3 खिलाड़ी भी IPL से ले सकते हैं संन्यास, लिस्ट में कप्तान का नाम भी है शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines