Gautam Gambhir and Kuldeep Yadav: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कुलदीप यादव सभी 5 मैचों में बेंच पर ही बैठे हुए नजर आए। जिसको लेकर कई बड़े सवाल खड़े हुए। कुलदीप को लगातार तीनों फॉर्मेट में ही टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है, लेकिन वो प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पा रहे हैं। अधिकतर समय कुलदीप बेंच पर ही बैठे हुए नजर आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हेड कोच गौतम गंभीर क्यों कुलदीप यादव पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं। इस सवाल का जवाब दिग्गज अब आकाश चोपड़ा ने दिया है।
क्यों कुलदीप यादव को नहीं मिल रहा मौका?
लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप यादव ज्यादातर समय बेंच ही गर्म करते हुए नजर आते हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘गौतम की कोचिंग में एक बात सबसे अलग है, वह उन गेंदबाजों को महत्व देते हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। सुंदर, शार्दुल और जडेजा ने ज़्यादा ज़िम्मेदारी दिखाई है। कभी-कभी आपको लगता है कि इसी वजह से कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिल रही है, लेकिन मुझे यकीन है कि जब वे घरेलू मैदान पर खेलेंगे तो उनकी भूमिका अहम होगी।’
सुंदर और वरुण भी कुलदीप से निकले आगे
एक समय कुलदीप यादव वनडे और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का नियमित हिस्सा होते थे। वहीं टेस्ट में भी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बाद तीसरे विकल्प होते थे। वनडे और टी20 में अब वरुण चक्रवर्ती धीरे-धीरे कुलदीप यादव की जगह टीम की पहली पसंद बन गए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को लगातार मौके मिल रहे हैं। कुलदीप यादव अभी भी टेस्ट में टीम की तीसरी पसंद ही हैं। हालांकि भारतीय सरजमीं पर स्थिति बदल सकती है।
ये भी पढ़ें: 43 वर्ष की उम्र में तबाही मचा रहे हैं जेम्स एंडरसन, द हंड्रेड में रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
1 hr agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
2 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
2 hrs agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
3 hrs agoपाकिस्तानी खिलाड़ी कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास, मैच रेफरी बनने के लिए किया बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines