West Indies vs India 5th T20I: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने कमाल की गेंदबाजी की। शेफर्ड ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया और टीम इंडिया को 165 रनों पर रोक दिया। शेफर्ड ने इस शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के दिग्गज आलराउंडर रहे ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है।
शेफर्ड ने ब्रावो को छोड़ा पीछे
भारत के खिलाफ टी20 की एक पारी में सबसे बेस्ट गेंदबाजी करने के मामले में रोमारियो शेफर्ड ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ा है। शेफर्ड ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 शिकार किए। जबकि ब्रावो ने साल 2009 में 38 रन देकर 4 शिकार किए थे। इस लिस्ट में ओबेद मैकॉय टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में अपने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 6 इंडियन बल्लेबाजों को आउट किया था।
टी20 की एक पारी में भारत के खिलाफ बेस्ट गेंदबाजी करने वाले वेस्टइंडीज के बॉलर
6/17 – ओबेद मैककॉय, बैसेटेरे, (2022)
4/16 – डैरेन सैमी, पोर्ट ऑफ स्पेन (2011)
4/31 – रोमारियो शेफर्ड, लॉडरहिल, (2023)
4/38 – ड्वेन ब्रावो, लॉर्ड्स, (2009)
3/24 – फिदेल एडवर्ड्स, लॉर्ड्स, (2009)
टीम इंडिया ने बनाए 165 रन
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 166 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 61 रनों का योगदान दिया, जबकि तिलक वर्मा ने 27 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 mins agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
21 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
23 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 hr agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines