WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में निकोलस पूरन का बल्ला कमाल कर रहा है। गुयाना में जारी तीसरे टी20 मुकाबले में भी पूरन ने तेज शुरुआत की लेकिन वह 12 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दम पर उन्होंने अपनी ही टीम के स्टार बल्लेबाज रहे मार्लोन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
निकोलस पूरन ने सैमुअल्स को छोड़ा पीछे
निकोलस पूरन अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सैमुअल्स को इस मामले में पीछे छोड़ा है। वेस्टइंडीज के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने देश के लिए 1899 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 1569 रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा T20I रन
- 1899 – क्रिस गेल
- 1614 – निकोलस पूरन
- 1611 – मार्लोन सैमुअल्स
- 1569 – कीरोन पोलार्ड
- 1527 – लेंडल सिमंस
ये भी पढ़ें: ‘विश्वकप जीतें या नहीं, पाकिस्तान को हराना होगा’, IND vs PAK मैच पर शिखर धवन के इस बयान ने मचाई खलबली
शानदार फॉर्म में हैं पूरन
निकोलस पूरन इन दिनों कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले 2 मैचों में तूफानी बैटिंग का नजारा पेश किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। पूरन ने पहले टी20 में 41 जबकि दूसरे टी20 में 67 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। तीसरे मैच में भी उन्होंने 20 रन बनाए।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines