West Indies vs India 3rd T20I Live Update: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अपना खाता खोल लिया है। वेस्टइंडीज अभी भी 2-1 से सीरीज में आगे है।
गुयाना में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था, क्योंकि भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मैच हार गई थी।
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। भारत ने 160 रनों का टारगेट 17.5 ओवर में ही चेज कर लिया। टीम इंडिया के लिए सूर्या (83) के अलावा तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर मैच जिताया।
वेस्टइंडीज के कप्तान रॉवमैन पॉवले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं। रवि बिश्नोई और ईशान किशन को बाहर किया गया है, जबकि कुलदीप यादव की वापसी हुई है। भारत के लिए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट के बाद टी20 डेब्यू किया है।
यहां देखिए पल-पल का अपडेट
- टीम इंडिया के लिए सूर्या ने कमाल की पारी खेली। वह 83 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यहां से भारत को 44 गेंद पर 39 रनों की दरकार है। क्रीज पर तिलक वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद हैं।
- 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए सूर्या ने तूफानी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 8 ओवर का खेल होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं।
- वेस्टइँडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं और टीम इंडिया के लिए 160 रनों का टारगेट दिया है। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने 42 जबकि कप्तान पॉवेल ने 40 रन बनाए।
- वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने साथी काइल मेयर्स के साथ 55 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और मजबूत शुरुआत दिलाई।
- विंडीज को 106 रनों के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। निकोलस पूरन 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने स्टंप आउट कराया।
- 10 ओवर का खेल हो गया है। वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं। भारत के लिए अक्षर पटेल के बाद कुलदीप यादव ने दूसरा विकेट निकाला। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को वापस भेजा।
- 9 ओवर का खेल हो चुका है। वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स बैटिंग कर रहे हैं।
- वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 38 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में जेसन होल्डर नहीं हैं। घुटने की चोट के चलते उन्हें बाहर रखा गया है। उनकी जगह रोस्टन चेज को प्लेइंग 11 में एंट्री मिली है। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है। टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में हारकर सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। अगर आज भी मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1688946826295005184?s=20
https://twitter.com/BCCI/status/1688914693090598912?s=20
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल (सी), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
5 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
7 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
8 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
9 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
9 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines