West Indies vs India 2nd T20: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर आगे बढ़कर शॉट खेलते हुए छक्के कूटते नजर आते हैं। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, लेकिन वे यहां मात खा गए। ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला।
क्रीज से काफी आगे बढ़ गए संजू सैमसन
छह गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे सैमसन एक चौका जमा चुके थे। अकील होसैन ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो सैमसन तुरंत क्रीज से आगे बढ़े और इसे बाउंड्री लाइन के पार करना चाहा, लेकिन बॉल ने स्पिन होकर उन्हें चकमा दे दिया। इससे पहले कि संजू का बल्ला बॉल से टच भी हो पाता, विकेट के पीछे खड़े निकोलस पूरन ने तुरंत गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर डालीं। ये देख संजू सैमसन के तोते उड़ गए।
अकील होसेन ने बंद कर लिए कान
इधर, अकील होसेन ने बड़ा विकेट मिलने के बाद इसे अलहदा तरीके से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने कान बंद कर लिए। थोड़ी देर तक वह ऐसे ही रहे फिर अपने साथी खिलाड़ियों से वाहवाही बटोरने लगे।
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन जड़े। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 14 रनों का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
21 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines