हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs ENG: वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज ने शुरू की तैयारी, होल्डर-पूरन बाहर, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Nicholas Pooran

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की अगले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कैरेबियन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीं पर वनडे सीरीज खेलनी है। आगामी सीरीज के लिए बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के चयनकर्ता और पूर्व सलामी बल्लेबाज डेसमंड हेन्स ने संकेत दिए है कि कैरेबियन टीम अगले वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए पुनर्निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। आगामी सीरीज के लिए इसी आधार पर खिलाड़ियों को चयन किया गया है।

शाई होप बने रहेंगे कप्तान:

कैरेबियन टीम की कमान शाई होप के हाथों में ही रखी गई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर और वाइट बॉल क्रिकेट के एक्सपर्ट निकोलस पूरन को टेस्ट और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए दरकिनार किया गया है।

यह भी पढ़ें- फिलिस्तीनी टी-शर्ट पहन विराट कोहली के पास पहुंचे युवक की सच्चाई आई सामने; पुलिस ने बताया-क्यों किया था ऐसा

विज्ञापन

आगामी सीरीज के लिए बोर्ड ने ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड और मैथ्यू फोर्ड जैसे युवाओं पर भरोसा जताया है। इसके अलावा शेन डाउरिच और केजोर्न ओटले को भी टीम में शामिल किया गया है। हेन्स इंग्लिश टीम से भिड़ने के लिए तैयार हैं। सीरीज के दौरान कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला तीन दिसंबर को एंटीगुआ में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम:

शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेन डाउरिच, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, केजोर्न ओटले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और ओशाने थॉमस।

विज्ञापन

वनडे शेड्यूल:

पहला वनडे – 3 दिसंबर – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम – एंटीगुआ
दूसरा वनडे – 6 दिसंबर – सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम – एंटीगुआ
तीसरा वनडे – 9 दिसंबर – केंसिंग्टन ओवल – बारबाडोस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola