West Indies Squad: पाकिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड दौरे पर गई कैरेबियाई टीम से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है। खूंखार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, अल्जारी जोसेफ को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। एकदिवसीय सीरीज का आगाज 8 अगस्त से होना है। वेस्टइंडीज के लिए 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में क्वलिफाई करने के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
वेस्टइंडीज टीम का ऐलान
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल में हिस्सा लेने की वजह से इंग्लैंड दौरे को मिस करने वाले रोमारियो शेफर्ड को टीम में वापस बुलाया गया है। वहीं, वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए अल्जारी जोसेफ को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
हालांकि, शिमरॉन हेटमायर को इस सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल डेब्यू करने वाले 23 साल के युवा खिलाड़ी जेडियाह ब्लेड्स सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। वहीं, 18 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को भी टीम में रखा गया है।
8 अगस्त से होगा सीरीज का आगाज
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 8 अगस्त से होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, अंतिम मुकाबला 12 अगस्त को खेला जाना है। सभी मुकाबले ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन के लिहाज से यह सीरीज कैरेबियाई टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।
टी-20 सीरीज में मिली हार
वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। पहले मैच में पाकिस्तान ने 14 रनों से मैदान मारा था। हालांकि, दूसरे मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने कमबैक करते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरे टी-20 में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी थी।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
52 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines