KL Rahul receives best fielder award:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 12वें मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस जीत में जहां भारतीय गेंदबाजों ने तो कमाल किया ही वहीं टीम की फील्डिंग भी शानदार रही। ऐसे में मैच के बाद जब टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दे रहे थे तो उन्होंने तीन नामों पर चर्चा की। हालांकि अंत में केएल राहुल को ये मेडल मिला।
राहुल को मिला मेडल, विराट ने किया रिएक्ट
बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ-साथ फील्डर्स को भी सम्मानित करने का सराहनीय कदम उठाया है। इसमें बोर्ड ने पहले मैच में विराट कोहली, दूसरे में शार्दुल ठाकुर को ये मेडल दिया। वहीं अब पाकिस्तान के खिलाफ शानदार विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीतने वाले केएल राहुल को ये सम्मान दिया गया।
जैसे ही राहुल का नाम सामने आया तो टीम के हर खिलाड़ी ने सीटी बजाना और हूटिंग करना शुरू कर दिया। इसमें सबसे आगे बढ़कर विराट कोहली आए जिन्होंने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का नजारा दिखाया। वे सर पर हाथ रखकर हैरान होने वाला रिएक्शन देने लगे जिसे देखकर केएल राहुल भी मुस्कुराने लगे।
शानदार फॉर्म में केएल राहुल
बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के बाद वापसी से ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मैच जिताऊ पारी खेली थी। राहुल ने 97 रन बनाए थे और टीम को जीत की ओर ले गए थे।
रोहित ने मैच में 86 रनों की शानदार पारी खेली। हिटमैन ने केवल 63 गेंदों पर विशाल स्कोर को बना लिया। उन्होंने पारी के दौरान छक्कों की बारिश कर दी। कप्तान ने एक दो या तीन नहीं बल्कि 6 छक्के जड़े। इसे देखकर एक समय मैदान पर खड़े अंपायर भी हैरान रह गए। मैच के दौरान एक छक्का जड़ने के बाद रोहित अंपायर को अपने डोले शोले दिखाते नजर आए।
संबंधित खबरें
मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
5 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
44 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
54 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines