हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'अपने फैसले पर कायम रहें..' सलमान बट्ट को पद से हटाने पर वसीम अकरम ने PCB को लताड़ा

Wasim Akram: सलमान बट्ट को 24 घंटे के अंदर पद से हटाए जाने के बाद वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर लताड़ा है।

विज्ञापन
वसीम अकरम। (Social Media)

Wasim Akram: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उठापटक अभी तक पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से पाकिस्तान टीम से लेकर बोर्ड तक में कई बदलाव देखने को मिले। हाल ही में पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट्ट को पाक टीम की सेलेक्शन कमेटी में मुख्य सलाहकार बनाया था। लेकिन ठीक एक दिन बाद ही पाक क्रिकेट बोर्ड ने सलमान बट्ट को उस पद से हटा दिया। जिसको लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने पाक क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की है।

ये भी पढ़ें:- ‘शुक्र है वो चयनकर्ता नहीं..’ डेविड वॉर्नर के मैनेजर ने मिचेल जॉनसन को दिया करारा जवाब

क्या बोलें वसीम अकरम?

24 घंटे के अंदर ही सलमान बट्ट को उनके पद से हटा दिया गया। इसको लेकर अब वसीम अकरम ने कहा कि “हर तीन मिनट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस न करें। अपने फैसले पर कायम रहें। पीसीबी को अपने फैसले के परिणामों के बारे में पता होना चाहिए… फैसला लेने से पहले सोचें। बहादुर बनें।”

सलमान बट्ट पर लगे थे फिक्सिंग के आरोप

बता दें, सलमान बट्ट को सेलेक्शन कमेटी में मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के बाद पीसीबी की जमकर आलोचना हुई थी। फिर उसके 24 घंटे बाद पाक टीम के चयनकर्ता वहाब रियाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पीसीबी ने अब अपना फैसला वापिस ले लिया है और सलमान बट्ट से पद वापस लिया जाता है। सालमान बट्ट पर साल 2010 में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे और उनको दोषी भी पाया गया था। लॉर्ड्स में खेले गए एक टेस्ट मैच में सलमान को इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर नो-बॉल फेंकने का दोषी पाया गया था।

पीसीबी ने पूर्व खिलाड़ियों कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और बट्ट को मुख्य चयनकर्ता के सलाहकार के रूप में नामित किया था। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई। उनका पहला कार्यभार न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलिया के विदेशी दौरे के बाद 12 जनवरी को पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें