ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले पाकिस्तान की टीम को खिताब के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा था, लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो उनका प्रदर्शन देख हर कोई हैरान रह गया। ग्रीन टीम शुरूआती दो मुकाबले में तो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही, लेकिन तीसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद वह लय से भटक गई। हाल यह रहा कि उसे लगातार चार मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। मौजूदा समय में वह सेमी फाइनल में प्रवेश करने के लिए जूझ रही है। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है।
पाक पूर्व क्रिकेटर ने ए स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा, ‘ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन वो टीवी के सामने बैठे हुए हैं। इसके बावजूद उन्हें पाकिस्तान की तरफ से खेलना है। यह कैसे संभव है?’ पूर्व कप्तान का मानना है कि अगर आपको नेशनल टीम में वापसी करनी है तो डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को प्रूव करना पड़ेगा।’
यह भी पढ़ें- IND Vs NED: मैच से पहले रिप्लेसमेंट का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
बता दें वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान के कई अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इनमें मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों का नाम शामिल है। अकरम ने बिना नाम लिए इन्हीं खिलाड़ियों पर तंज कसा है। ये खिलाड़ी मौजूदा समय में कई टीवी शो पर बतौर गेस्ट काम कर रहे हैं।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
13 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
36 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
43 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines