ODI World Cup 2023: भारत में इस साल होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं। भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में प्रस्तावित है। इस मैच से पहले क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस ने भी इसे लेकर अपने विचार रखे हैं। यूनिस ने कहा- हाई-वोल्टेज मुकाबले में मैच का दबाव कभी भी बड़ी चिंता नहीं थी। हमारे समय में प्रैशर इतनी बड़ी चिंता नहीं थी जितनी अभी लगती है।
तीन गुना होगा दबाव
यूनिस ने कहा- जब भी आप उनके साथ खेलेंगे दबाव तीन गुना होगा। दबाव हमेशा अधिक होता है, लेकिन शायद हमारे समय में यह तुलनात्मक रूप से कम था क्योंकि हम अपने शुरुआती दिनों में बहुत क्रिकेट खेलते थे। फिर भी इन दिनों खिलाड़ी दबाव को निश्चित रूप से बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। ये मैच विनर हमें गेम जिताएंगे।
बाबर, शाहीन, फखर और इमाम कर सकते हैं कमाल
यूनिस ने आगे कहा- पाकिस्तानी टीम ने हाल के दिनों में दबाव को बेहतर तरीके से संभाला है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां खेलते हैं। चाहे भारत या पाकिस्तान में, अगर आपका प्रॉसेस कंट्रोल में है और आप अपने स्किल्स और प्लांस को लागू करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमें कोई समस्या है।
हमारे पास मैच विजेता हैं, हमारे पास ऐसे व्यक्ति हैं जो अकेले दम पर आपको मैच जिता सकते हैं। जिसमें खुद बाबर भी शामिल हैं। शाहीन अफरीदी और फखर जमां चमत्कार कर सकते हैं। मैंने इमाम को भी शानदार पारियां खेलते देखा है। इसलिए मुझे लगता है कि ये पाकिस्तान के लिए गेम चेंजर बनेंगे।
पाकिस्तान के विश्व कप में हिस्सा लेने पर फैसला जल्द
पाकिस्तान ने अभी तक भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में अपनी भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 14 सदस्यीय पैनल से सिफारिशें प्राप्त करने के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंधन समिति का नेतृत्व कर रहे जका अशरफ ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय पैनल से मुलाकात की।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines