Wankhede Stadium Pitch Controversy: आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारत इस मुकाबले में 2019 सेमीफाइनल का बदला लेने के लिए उतरा है। इस महामुकाबले के शुरू होने से पहले ही मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर विवाद शुरू हो गया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जिस पिच पर होना था, वहां नहीं हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि भारत को इस मैदान से फायदा पहुंचाने के लिए दूसरे पिच पर मैच कराया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
डेली मेल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईसीसी पिच कंसलटेंट को बताया गया कि जो पिच असल में सेमीफाइनल मैच के लिए इस्तेमाल होनी थी, उसमें कुछ दिक्कत आ गई है, इसके कारण से दूसरे पिच पर यह मैच कराया जा रहा है। दूसरे पिच पर मैच कराने के लिए व्हाट्सएप टेक्स्ट भारतीय और आईसीसी को ऑफिशियल मैसेज भेजा गया। जिसमें कहा गया है कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला पिच नंबर 7 की जगह पिच नंबर 6 पर कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में जिस पिच पर मैच होने वाला था, वर्ल्ड कप के लिए अभी तक उस पिच का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन अब यह मुकाबला जिस पिच पर हो रहा है, वहां पहले ही दो वर्ल्ड कप मैच हो चुका है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस पिच पर सवाल उठाते हुए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम का मजाक बनाया है।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ Live Updates: गिल का अर्धशतक पूरा, भारत का स्कोर 150 के पार
भारतीय टीम के प्रदर्शन का खौफ
इस विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो गई है। जब भारत ने पाकिस्तान को हराया, तो सवाल उठाया गया कि भारत के गेंदबाजों को अगल गेंद दी जा रही है। कई बार स्टेडियम में जय श्रीराम के नारे पर सवाल उठाया गया। अब भारतीय टीम के प्रदर्शन से हैरान होकर पिच पर ही सवाल उठाया जा रहा है। भारत इस विश्व कप लगातार 9 मुकाबले अपने नाम कर चुका है। भारत का विजयरथ इस विश्व कप में अभी तक नहीं रुका है। भारत विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम के इस प्रकार के प्रदर्शन से साफ है कि पिच पर सवाल उठना भी महज भारतीय टीम का खौफ है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
8 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
9 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
10 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines