नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आगामी दिसंबर माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। उससे पहले ग्रीन टीम में नया विवाद उत्पन्न हो गया है। हारिस रऊफ ने आगामी सीरीज में शिरकत करने का फैसला नहीं लिया है। जिसके बाद टीम के नए मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने उनको सख्त शब्दों में चेतवानी दी है।
वहाब रियाज ने कहा कि, ‘दो दिन पहले उन्होंने (रऊफ) हमें बताया था कि वह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हैं, और कल रात उन्होंने कहा कि उन्हें अपने वर्कलोड और फिटनेस को लेकर कुछ गंभीर चिंताए हैं। इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज, वजह आई सामने
रियाज ने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि उन्होंने टीम निदेशक मोहम्मद हफीज के साथ मिलकर रऊफ से उनकी चिंताओं पर चर्चा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें एक दिन में 12 ओवर से अधिक गेंदबाजी करने के लिए नहीं कहा जाएगा।
नए मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि मैंने और हफीज ने उनसे (रऊफ) उनकी मसलों पर विस्तार से बात की और उन्हें बताया कि कप्तान और कोच दोनों चाहते थे कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेले। क्योंकि वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। हमने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में 10-12 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘हमने टीम के फिजियो और ट्रेनर से भी बात की और उन्होंने कहा कि रऊफ को फिटनेस से संबंधित कोई समस्या नहीं है। आगामी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भी उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी के तौर पर हमें उम्मीद थी कि वह दौरे से पीछे नहीं हटेंगे।’
रियाज के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी चाहे उसका प्रोफाइल कुछ भी हो, पीसीबी की आगामी योजना में तब तक शामिल नहीं होगा, जब तक वह पाकिस्तान के लिए खेलने की पूरी प्राथमिकता नहीं देता है।
रियाज ने कहा, ‘नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन और एहसानुल्लाह चोट के कारण आगामी सीरीज के लिए अनुपलब्ध हैं। रऊफ अगर पाकिस्तान के लिए खेल सकते हैं तो उन्हें आगे बढ़कर आना चाहिए।’
उन्होंने सख्त शब्दों में आगे कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी चाहे वह कोई भी हो या कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो, अगर वह पाकिस्तान की टीम को प्राथमिकता नहीं दे रहा है तो वह हमारी भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं होगा।’
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
14 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
58 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
2 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
3 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines