Vishnu Vinod 10 Sixes: IPL 2025 को एक ऐसा मंच माना जाता है, जहां नए-नए खिलाड़ियों को चमकने का मौका मिलता है। हालांकि, कई बार खिलाड़ी टीम में चुने तो जाते हैं लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता है। वो बेच पर ही पूरे सीजन बैठे रहते हैं। कुछ ऐसा ही हाल इस साल विष्णु विनोद का रहा। वो पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले। अब वो दूसरे लीग में बवाल मचा रहे हैं और उन्होंने हाल में तूफानी पारी खेली।
विष्णु विनोद ने KCL में मचाया तहलका
केरला क्रिकेट लीग 2025 की शुरुआत 21 अगस्त से हुई है। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में कोच्चि ब्लू टाइगर्स और एरीज कोल्लम सैलर्स आमने-सामने आए थे। कोल्लम ने पहले बल्लेबाजी की और ओपनिंग करने के लिए विष्णु विनोद आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 41 गेंद में 94 रन बनाए। उन्होंने 229.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस पारी में उन्होंने मात्र 3 चौके लगाए और 10 छक्के जड़ दिए। लग रहा था कि वो शतक पूरा करेंगे लेकिन 18वें ओवर में केएम आसिफ ने उनका विकेट झटक लिया।
IPL 2025 में विष्णु विनोद को नहीं मिला मौका
2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में विष्णु विनोद को टीम में जगह दी थी। PBKS के लिए यह सीजन अच्छा रहा और वो फाइनल तक गए। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने बवाल मचाया। हालांकि, विष्णु को खेलने का मौका नहीं मिल पाया। दरअसल, प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस के रूप में टीम के पास प्लेइंग 11 में दो विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद थे। ऐसे में विष्णु की जरूरत महसूस नहीं हुई है और वो बेच पर ही बैठे रहे।
विष्णु की धुआंधार पारी के बावजूद टीम को मिली हार
विष्णु विनोद के 94 और सचिन बेबी के 91 रन की बदौलत एरीज कोल्लम सैलर्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए। कोच्चि ब्लू टाइगर्स के सामने बड़ा लक्ष्य था। संजू सैमसन पर काफी बड़ी जिम्मेदारी थी और उन्होंने 51 गेंदों में 121 रनों की धुआंधार पारी खेली। 19वें ओवर की पहली गेंद पर संजू के आउट होने के बाद चीजें मुश्किल हो गई थी। हालांकि, मुहम्मद आशिक ने 18 गेंदों में 45 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। विष्णु की टीम को निराशाजनक हार मिली।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 से पहले संजू सैमसन का दिखा रौद्र रूप, 14 चौके और 7 छक्के जड़कर ठोका धमाकेदार शतक
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines