हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली का कमबैक नहीं देख पाएंगे फैंस! सरकार ने उठाया चौंकाने वाला कदम

Virat Kohli Comeback Match: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली के लिए 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में वो कमबैक कर रहे हैं. 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने वाला है. हालांकि, इस मैच को फैंस स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाएंगे. कर्नाटक सरकार ने सख्त कदम उठाया है.

विज्ञापन
विराट फैंस के लिए बुरी खबर

Virat Kohli Comeback Match: विराट कोहली की 15 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी हो रही है. वो 24 दिसंबर को दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं. अब बताया जा रहा है कि कोहली का इस टूर्नामेंट में सालों बाद कमबैक फैंस स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे. कर्नाटक सरकार ने मैच से एक दिन पहले चौंकाने वाला कदम उठाते हुए स्टेडियम में फैंस की एंट्री को बैन कर दिया है. विराट खाली स्टेडियम में खेलेंगे.

विराट को स्टेडियम में जाकर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे दर्शक

24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन दिल्ली का मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाला है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मुकाबले का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बता दिया है कि कोहली आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. पहले बताया जा रहा था कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने दो स्टैंड खोलने का प्लान बनाया है, जिससे लगभग 2000-3000 लोग स्टेडियम में आ पाएंगे.

क्रिकइन्फो ने अब अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच नहीं कराने का प्लान बनाया है. रिपोर्ट में बताया गया कि हॉलिडे सीजन के बीच विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने आने वाले फैंस को संभालने में दिक्कत हो सकती है. वैसे भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर समस्या रही है और सरकार किसी तरह का जोखिम अभी नहीं उठाना चाहती है. इसी कारण 24 दिसंबर को होने वाला मैच फैंस स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘धोनी ने मेरा करियर बर्बाद…’, रिटायरमेंट के बाद भारतीय खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, ‘थाला’ के बारे में बताई सच्चाई

विराट कोहली का कमबैक मैच कैसे देख पाएंगे?

बेंगलुरु के फैंस भले ही स्टेडियम में जाकर ये मैच नहीं देख पाएंगे लेकिन वो घर बैठे टीवी पर मैच का आनंद उठा सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के चुनिंदा मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होंगे. ऐसे में विराट कोहली का आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबला भी स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर आएगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी इस मैच को स्ट्रीम कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कब, कहां और कैसे देखें Rohit Sharma-Virat Kohli के विजय हजारे ट्रॉफी मैच? जानें LIVE Streaming से जुड़ी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola