Virat Kohli Interview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने इस मैच में 186 रनों की पारी खेली और तीन सालों का शतकों का सूखा भी समाप्त कर दिया। कोहली को इसी के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने उनका इंटरव्यू लिया जिसमें कोहली ने कई मुद्दों पर चर्चा की।
ये शतकीय पारी देखना बेहद खास था- राहुल द्रविड़
विराट कोहली जब शतक जड़ते हैं तो हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। ऐसा ही कोच राहुल द्रविड़ के साथ भी हुआ। उन्होंने इंटरव्यू की शुरुआत में कहा कि ‘मैंने कई बार आपके शतक को टीवी पर देखा है, लेकिन इसे कोच के रुप में अपनी आंखों के सामने देखना बेहद ही खास पल था।’
और पढ़िए – BAN vs ENG 3rd T20: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच आज, भारत में घर बैठे ऐसे देखें लाइव
क्या इंग्लैंड में भी इसी तरह खेलेंगे विराट कोहली ?
इस इंटरव्यू में कोच राहुल द्रविड़ विराट कोहली से इंग्लैंड में वे किस तरह खेलेंगे इसके बारे में पूंछते हैं जिसपर विराट अनोखे अंदाज में जवाब देते हैं। विराट कहते हैं कि ‘मैं हर जगह के हिसाब से खुद को बदल लेता हूं और जब इंग्लैंड में खेलूंगा तो वहां अलग रुप दिखेगा और अहमदाबाद में अलग। वो ये भी कहते हैं कि हर किसी को मैच की कंडीशन के हिसाब से खुद को बदल लेना चाहिए।’
और पढ़िए – PAK vs AFG: बाबर आजम को आराम दिए जाने की खबर नहीं, कप्तान शादाब खान ने किया खुलासा
Virat Kohli Rahul Dravid Interview: पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें
WTC Final को लेकर विराट कोहली ने कही ये बात
इस खास इंटरव्यू में विराट कोहली ने ये भी कहा कि ‘मैं कभी भी सेंचुरी के लिए नहीं खेलता ये तो अच्छा खेलने पर मिल जाती है। उन्होंने कहा कि ‘मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसमें मैं बेहद ही अच्छे माइंडसेट और शांति के साथ जा रहू हूं और उम्मीद है इसका नतीजा अच्छा होगा।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines