Virat Kohli IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वडोदरा के मैदान पर उतरते ही किंग कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है.
कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को खास मामले में पीछे छोड़ दिया है. पहले वनडे में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है. हालांकि, प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह के ऊपर हर्षित राणा को तरजीह दी गई है.
दादा से आगे निकले किंग कोहली
विराट कोहली भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. कोहली 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना 309वां मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, दादा ने भारत की ओर से कुल 308 वनडे मैच खेले हैं. इस लिस्ट में विराट से आगे मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं.
अजहरुद्दीन ने 334, तो द्रविड़ ने 340 वनडे मैच खेले. वहीं, 347 मैच खेलने वाले धोनी दूसरे नंबर पर काबिज हैं. टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर के नाम है, जिन्होंने कुल 463 मैच खेले हैं.
अर्शदीप को नहीं मिला मौका
पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. गिल के आने के बाद यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ा है. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह को भी अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई है. कप्तान गिल ने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा की तिकड़ी के साथ उतरने का फैसला किया है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा के हाथों में सौंपी गई है.
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
37 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
44 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
45 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines