India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में अब 2 दिन से भी कम का समय रह गया है। 26 दिसंबर को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। वहीं विराट कोहली ने भी अब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से निपटने के लिए एक खास प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत आज विराट कोहली ने नेट्स पर प्रैक्टिस की।
विराट ने छोटी पिच पर की प्रैक्टिस
विराट कोहली ने आज नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की। सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए विराट कोहली ने आज छोटी पिच पर प्रैक्टिस की। छोटी पिच पर विराट ने इसलिए प्रैक्टिस की है ताकि वो साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की उछाल भरी गेंदों का अच्छे से सामना कर सकें।
विराट कोहली अब पहले टेस्ट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद विराट कोहली अब टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के कंधों पर काफी जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के फैंस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बनेंगे फिर से कारण!
सेंचुरियन में विराट हैं शतकवीर
सेंचुरियन में एक बार फिर से विराट कोहली पर नजरें रहने वाली है। साल 2018 में आखिरी बार इस मैदान पर ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। इस मैच में विराट कोहली का जमकर चला था। खासकर मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी।
इस मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 153 रनों की पारी खेली थी। अब एक बार फिर से फैंस विराट कोहली से ऐसे ही शतकीय पारी की उम्मीद होगी। वैसे भी सेंचुरियन की पिच को बल्लेबाजों के काफी अच्छा माना जाता है।
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
16 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
24 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
37 mins agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines