ODI World Cup 2023. महज एक मुकाबला और वर्ल्ड कप 2023 के विजेता टीम का ऐलान हो जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट लगातार दोनों टीमों की कमियों और खूबियों पर बात कर रहे हैं। यही नहीं कुछ पूर्व खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में विराट कोहली को एक्स फैक्टर भी बता रहे हैं। इसी कड़ी में देश के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज के साथ हुई खास बाचतीत के दौरान किंग कोहली की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उनके बल्ले से अगला शतक कब निकलेगा इसके बारे में बताया है।
36 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने बात करते हुए कहा, ‘विराट कोहली बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमेशा ही बड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया है। सेमी फाइनल मुकाबले में हमने उनके बल्ले से 50वां शतक देखा है। क्या आप सोच सकते है कि हम फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 51वां वनडे देख सकते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना पसंद हैं। विपक्षी टीम के खिलाफ उन्होंने वनडे में आठ शतक जड़े हैं। मुझे पूरा उम्मीद है। वह अगले मुकाबले में भी शतक जड़ेंगे।’
यह भी पढ़ें- VIDEO: नवीन उल हक की जुबानी, बताया- IND Vs AFG मैच के दौरान विराट कोहली ने उनसे कहा
यही नहीं सुरेश रैना ने बेहतरीन लय में चल रहे मोहम्मद शमी के बारे में भी खास बातचीत की है। उन्होंने कहा, ‘क्या गेंदबाज है। सीम और स्विंग… सबकुछ बिलकुल शानदार।’
वर्ल्ड कप 2023 में कोहली और शमी का प्रदर्शन:
विराट कोहली ने जारी टूर्नामेंट में अबतक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 101.57 की औसत से 711 रन निकले हैं. जारी टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वहीं बात करें शमी के बारे में तो उन्होंने जारी टूर्नामेंट में छह मैच खेलते हुए छह पारियों में 9.13 की औसत से सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
48 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines