ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। वह टूर्नामेंट के 23 मुकाबले बीत जाने के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्थित हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके पास वनडे फॉर्मेट में सचिन के शतकों की बराबरी करने का सुनहरा मौका था, लेकिन महज पांच रन से चूक गए। मैच के दौरान उन्होंने 95 रन की मैच जिताऊं पारी खेली। आखिर में वह छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए।
जारी टूर्नामेंट में कोहली के उम्दा फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनको उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में ही सचिन के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वॉन ने क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा, ‘रन चेज करते हुए कोहली से बेहतर कोई नहीं है। फाइनल मुकाबले से पूर्व वह 49वां शतक और फाइनल मुकाबले में 50वां शतक जड़ते हैं तो मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं होगा।’
यह भी पढ़ें- बास डी लीड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ODI की एक पारी में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले बने पहले गेंदबाज
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है महान खिलाड़ी वर्ल्ड कप में पहुंचते हैं। फुटबॉलर्स को ही देखिए। मेसी को वर्ल्ड कप अपने नाम करना था और उन्होंने किया। कोहली पहले ही वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। दोबारा वह अपनी टीम को उसी रास्ते पर लेकर जा रहे हैं।’
सचिन के नाम वनडे फॉर्मेट में दर्ज है सर्वाधिक शतक:
वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन के बल्ले से वनडे की 452 पारियों में 49 शतक आए हैं। सचिन के बा दूसरे स्थान पर विराट कोहली काबिज हैं। किंग कोहली के बल्ले से 274 पारियों में 48 शतक निकले हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
18 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
48 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines