नई दिल्ली. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर वनडे फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 765 रन बनाए। यही वजह है कि उनके वनडे रैकिंग में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रही है। वह 791 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
गिल से महज कुछ कदम दूर हैं कोहली:
मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल के नाम वनडे रैकिंग में 826 रेटिंग अंक हैं। वहीं कोहली के नाम अब 791 रेटिंग अंक हो गए हैं। दिग्गज बल्लेबाज और गिल के बीच अब केवल 35 रेटिंग अंकों का फासला रहा गया है।
यह भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा छोड़ देंगे क्रिकेट का ये खास फॉर्मेट? BCCI जल्द कर सकती है बैठक
बाबर भी खतरे में:
लेटेस्ट वनडे रैंकिग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम दूसरे स्थान पर काबिज हैं। बाबर के नाम 824 रेटिंग अंक हैं। विराट कोहली और बाबर के बीच 33 रेटिंग अंकों का फासला रह गया है।
कैप्टन रोहित शर्मा का भी जलवा:
वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाने वाले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने भी लंबी छलांग लगाई है। वह 769 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से 597 रन निकले थे।
केशव महराज गेंदबाजी में नंबर-1:
गेंदबाजी में केशव महराज नंबर-1 गेंदबाज हैं। उनके नाम 741 रेटिंग अंक हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (703) का नाम आता है।
इसके बाद तीसरे एवं चौथे स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह काबिज हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम क्रमशः 699 और 685 रेटिंग अंक हैं। लेटेस्ट रैकिंग में सिराज को एक अंक का नुकसान हुआ है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
17 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
18 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
37 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
50 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
59 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines