Virat Kohli IND vs SA: रांची, रायपुर के बाद वाइजैग में भी किंग कोहली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी. विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में 65 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान कोहली ने 6 चौके और तीन सिक्स जमाए.
144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कोहली ने प्रोटियाज टीम के बॉलिंग अटैक की जमकर खबर ली. कोहली ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई. विराट ने धमाकेदार अर्धशतक के साथ ही रोहित शर्मा का ही रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है.
कोहली ने चकनाचूर किया रोहित का रिकॉर्ड
विराट कोहली साल 2025 में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट इस साल खेली 13 पारियों में अब तक 651 रन बना चुके हैं. कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. रोहित ने 14 इनिंग्स में 650 रन बनाए हैं.
कोहली का बल्ला इस सीरीज में जमकर बोला और उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 302 रन ठोके. विराट ने रांची में 120 गेंदों में 135 रनों की लाजवाब पारी खेली, तो दूसरी एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने 93 गेंदों पर 102 रन ठोके.
ये भी पढ़ें: Mohammed Shami की धांसू फॉर्म जारी, फिर बरपाया घातक गेंदबाजी से कहर, सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब!
यशस्वी-रोहित ने भी जमाया रंग
पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद यशस्वी का बल्ला करो या मरो मैच में जमकर गरजा. यशस्वी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. यशस्वी ने 121 गेंदों में 116 रनों की नाबाद पारी खेली. यशस्वी ने अपनी इस इनिंग के दौरान 12 चौके और 2 सिक्स जमाए. वहीं, रोहित ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रोहित ने 7 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए. यशस्वी और रोहित ने तीसरे वनडे मुकाबले में पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी जमाई, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही.
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines