Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का टेस्ट मैचों में खराब फॉर्म जारी है, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, वनडे और टी-20 में विराट रंग में लौट आए हैं, लेकिन टेस्ट मैच में उनका बल्ला अभी भी पूरी तरह से खामोश हैं। टेस्ट मैचों में पिछली 10 पारियों के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे।
दूसरे टेस्ट में विराट फ्लॉप
विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी फ्लॉप नजर आए, पहली पारी में विराट 24 रन बनाकर आउट हुए तो दूसरी पारी में वह 22 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, ऐसे में विराट का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। क्योंकि अगर टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो विराट का फॉर्म में आना जरुरी है।
https://twitter.com/cricbuzz/status/1606605720769941504?s=20&t=k8Qp4fGnAAndF3amyVVLHg
पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं
विराट कोहली ने टेस्ट मैचों की पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है, ऐसे में समझा जा सकता है कि टेस्ट में विराट का बल्ला फिलहाल खामोश है, हालांकि वनडे और टी-20 में वह लय में लौट चुके हैं, विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था। जबकि एशिया कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी, इसके अलावा टी-20 विश्वकप में भी विराट का बल्ला अच्छा चला था, लेकिन टेस्ट में फिलहाल उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं।
विराट कोहली ने टेस्ट की पिछली 10 पारियों में 1, 24, 19, 1, 20, 11, 13, 23, 45, 29 रनों की पारी खेली है, जिसमें 45 रन की सबसे बड़ी पारी श्रीलंका के खिलाफ आई थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी विराट कोहली रन नहीं बना पाए हैं। ऐसे में वनडे की तरह टेस्ट में विराट को जल्द से जल्द फॉर्म में लौटना होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines