ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण का आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को बेंगलुरु में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की भिंड़त नीदरलैंड क्रिकेट टीम से हुई। यहां भी रोहित एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 160 रन से शिकस्त दी। मैच के बाद अगली सुबह विराट कोहली ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से मुंबई पहुंचने के लिए उड़ान भरी।
मुंबई के लिए उड़ान भरने से पूर्व जब वह बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे तब प्रशंसकों के बीच उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भागदौड़ मच गई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक वहां नहीं रह सके, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी को जल्द से जल्द मुंबई छोड़ने के लिए जाना था। इस बीच उनकी बेटी वामिका और उनकी पत्नी उनका कार में उनका इंतजार कर रही थीं।
यह भी पढ़ें- ‘बाबर आई लव यू’, हार के बावजूद कप्तान का पाकिस्तान में हुआ जबर्दस्त स्वागत, वीडियो हो रहा है वायरल
किंग कोहली ने इस दौरान वहां उपस्थित फोटोग्राफरों को अपनी कार से दूर रहने का भी आग्रह किया। हम सबको पता है कोहली और अनुष्का अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी चौकन्ना रहते हैं। दोनों कपल्स ने अपनी बेटी का चेहरा अबतक सार्वजनिक नहीं किया है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में कोहली को पैपराजी (Paparazzi) से कहते हुए सुना जा सकता है कि फोटो सेशन में ज्यादा समय न लें क्योंकि वह काफी थके हुए हैं और जल्द उन्हें जाना है।
विराट कोहली ने वनडे करियर का जड़ा 71वां अर्धशतक:
नीदरलैंड के खिलाफ कोहली का बोलबाला रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान 56 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं गेंदबाजी के दौरान विपक्षी टीम के कप्तान के रूप में एक सफलता प्राप्त की।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines