नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) की शुरुआत हो चुकी है। इसमें कई स्टार बल्लेबाज अपनी फॉर्म साबित करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र और रेलवेज के बीच खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने गदर मचा दिया।
गायकवाड़ ने अपनी 12 वीं लिस्ट ए सेंचुरी ठोकते हुए अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 123 गेंदों में 124 रन की नाबाद पारी खेलकर रेलवेज पर 7 विकेट से आसान जीत दिलाई। रेलवेज ने 8 विकेट पर 218 रन बनाए थे। अपनी तूफानी पारी में रुतुराज ने 8 चौके-7 छक्के ठोके। उनकी टीम के ओपनर राहुल त्रिपाठी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौके और एक छक्का ठोक 80 गेंदों में 75 रन बनाए। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महाराष्ट्र ने 38.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज
शम्शुजमा काजी की शानदार गेंदबाजी
महाराष्ट्र की ओर से गेंदबाजी में शम्शुजमा काजी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में महज 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मुकेश चौधरी, मनोज इंगले, सत्यजीत बचाव और अजीम काजी को भी एक-एक विकेट मिला। रेलवेज की ओर से शिवम चौधरी ने 46, विवेक सिंह ने 32, मोहम्मद सैफ ने 22, उपेंद्र यादव ने 21, शुभम चौबे ने 22 और कर्ण शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – Vijay Hazare Trophy: रुतुराज गायकवाड़ का हाहाकार, 8 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाले इतने रन
लिस्ट ए में 55.52 का औसत
रुतुराज गायकवाड़ 68 लिस्ट ए मैचों की 67 ईनिंग में 3498 रन बना चुके हैं। लिस्ट ए में उनका 55.52 का औसत है। वे अब तक 12 शतक और 16 अर्धशतक जमा चुके हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका बल्ले रन से लगातार रन निकल रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने केरल और सर्विस के खिलाफ शतक ठोककर कोहराम मचा दिया था।
एक ही ODI खेले हैं रुतुराज
हालांकि उन्हें अब तक टीम इंडिया की ओर से एक ही वनडे खेलने का मौका मिला है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में 6 अक्टूबर 2022 को डेब्यू किया था, जिसमें वे 19 रन बनाकर आउट हो गए थे। अगर रुतुराज अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हैं तो उन्हें अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में जगह दी जा सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
49 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
54 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
3 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines