Vijay Hazare Trophy 2022: भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है। 50-50 ओवर की इस ट्रॉफी में आज तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने इतिहास रच दिया। तमिलनाडु ने 506 रन बनाए जो कि अब तक बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके साथ ही टीम को दोनों ओपनर्स एन जगदीशन और साईं सुदर्शन ने रिकॉर्ड पार्टनरशीप की और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड
दरअसल, सोमवार 21 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने 50 ओवर खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना डाले। तमिलनाडु के लिए जगदीशन ने दोहरा शतक जमाया। वहीं साई सुदर्शन ने भी 154 रनों की पारी खेली।
इन दोनों ने मिलकर अरुणाचल के गेंदबाजों की जमकर लंका लगाई। वहीं दोनों ने 416 रनों की विशाल साझेदारी की जो कि लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनर्शीप हैं। इससे पहले सबसे बड़ी पार्टनर्शीप वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और मार्लेन सेम्यूल्स के बीच थी। इन दोनों ने 372 रनों की पार्टनर्शीप की थी। हालांकि अब इस रिकॉर्ड को भारत के युवा क्रिकेटरों ने तोड़ दिया हैं।
एन जगदीशन ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच में हरफनमौला बल्लेबाजी करते हुए एन जगदीशन ने महज 141 गेंद पर 25 चौके और 15 छक्के जमाते हुए कुल 277 रन की रिकॉर्ड पारी खेल डाली। यह लिस्ट ए में बनाया किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में एन जगदीशन का बल्ला खूब बोल रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में पांचवां शतक ठोक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines