Vijay Hazare Trophy 2022 Final: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का आज फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में महाराष्ट्र और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं। सौराष्ट्र को यह मुकाबला जीतने के लिए 249 रन बनाने होंगे।
Chirag Jani ने हैट्रिक ली
इस मुकाबले में सौराष्ट्र के लिए तेज गेंदबाज Chirag Jani ने हैट्रिक ली। उन्होंने 49वें ओवर में लगातार 3 विकेट लेकर फाइनल में हैट्रिक लेने का कमाल किया है। इस ओवर की पहली दो गेंदों पर सौरभ नवाले, राजवर्धन हैंगरगेकर को बोल्ड मारा फिर तीसरी गेंद पर विक्की ओस्तवाल को LBW आउट कर दिया।
Ruturaj Gaikwad ने 108 रन बनाए
इस मैच में महाराष्ट्र के लिए एक बार फिर Ruturaj Gaikwad ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 131 गेंदों में 108 रन बनाए, जबकि आजिम काजी 37 और नौशाद शेख ने 31 रनों को योगदान दिया। सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा विकेट चिराग जानी ने ही लिए, उन्होंने एक ही ओवर में हैट्रिक की मदद से 3 विकेट झटके। वहीं जयदेव उनादकट, पार्थ भुत और प्रेरक मांकड़ ने 1-1 विकेट निकाला।
और पढ़िए – IND vs BAN: भारत को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी चोट के चलते सीरीज से बाहर, इस तूफानी गेंदबाज को मिली टीम में जगह
टीवी पर कैसे देखें लाइव ?
ये मैच टीवी पर देखने के लिए आपकों स्टार स्पोर्ट्स चैनल खोलना होगा।
ऑनलाइन कैसे देखें लाइव ?
इस मैच को ऑनलाइन देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जाना होगा।
Saurashtra Squad
हार्विक देसाई (wk), शेल्डन जैक्सन, जय गोहिल, समर्थ व्यास, प्रेरक मांकड़, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयदेव उनादकट (c), कुशांग पटेल, पार्थ भूत
Maharashtra Squad
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सत्यजीत बच्चाव, अंकित बावने, अजीम काजी, राजवर्धन हैंगरगेकर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), मनोज इंगले, मुकेश चौधरी, पवन शाह, नौशाद शेख, विक्की ओस्तवाल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
54 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines