Vaibhav Suryavanshi: इंडिया अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। टीम इंडिया के लिए बिना खेले ही वैभव स्टार बन गए हैं। अंडर 19 लेवल पर ही कमाल करके सूर्यवंशी ने फैंस के दिल में जगह बना ली है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 14 वर्षीय युवा स्टार सूर्यवंशी को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जहां एक 29 अगस्त 2025 को एक इवेंट में दिग्गजों के साथ वैभव नजर आएंगे।
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी नेशनल स्पोर्ट्स डे स्पेशल के दिन प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का लांच करेंगे। इस इवेंट में सूर्यवंशी के साथ बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद, हॉकी के दिग्गज धनराज पिल्लै और कबड्डी के सुपरस्टार प्रदीप नरवाल जैसे कई स्टार भी मंच साझा करेंगे। प्रो कबड्डी लीग अपने आप में सफल टूर्नामेंट है। ऐसे में इस 14 वर्षीय सितारे का टूर्नामेंट लांच करना बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी इस टूर्नामेंट को लांच कर चुके हैं। सूर्यवंशी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले हैं। जहां पर वो वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं।
हाल के समय में सूर्यवंशी ने किया है कमाल
आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा है। आईपीएल में सूर्यवंशी ने एक धमाकेदार शतक भी जड़ा है। बिहार के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैच खेले हैं। वहीं लिस्ट ए में भी उन्होंने 6 मैच खेले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने पहले मैच में 48 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में 45 रनों की पारी खेली। तीसरे वनडे मैच में सूर्यवंशी ने 86 रन जोड़े। जबकि चौथे वनडे में धमाकेदार 143 रन बनाए थे। अब इसी फॉर्म को वो ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रखना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के रिश्ते को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines