Vaibhav Suryavanshi Flop SMAT: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और वो टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने पिछले साल टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी. 14 साल का ये बल्लेबाज अंडर 19 और इंडिया A टीम के लिए भी लगातार बवाल मचा रहा है. हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं. IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये राजस्थान रॉयल की जरूर टेंशन बढ़ा रहा होगा.
वैभव सूर्यवंशी SMAT में बुरी तरह फ्लॉप
सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने UAE के खिलाफ 144 रन की तूफानी पारी खेली थी. लग रहा था कि वो इस फॉर्म को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जारी रखेंगे और बिहार को बड़े मैचों में जीत दिलाएंगे. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच उनके लिए भूलने लायक रहे हैं.
26 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ के खिलाफ वो मात्र 14 रन पर आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 28 नवंबर को हुए मैच में 13 रन बनाए. जम्मू कश्मीर से 30 नवंबर को हुए तीसरे मैच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हो गए. तीन मैचों में वो मात्र 32 रन बना पाए हैं.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? टीम इंडिया के कोच ने ‘किंग’ के फ्यूचर पर तोड़ी चुप्पी
वैभव की फॉर्म राजस्थान रॉयल्स की बढ़ा रहा होगा टेंशन
वैभव सूर्यवंशी के रूप में उन्हें एक तगड़ा ओपनर मिल गया. इसी वजह से उन्होंने संजू सैमसन को ट्रेड करने के बारे में विचार भी किया. अगर वैभव दोबारा फॉर्म में नहीं आते हैं, तो IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये राजस्थान रॉयल्स की टेंशन बढ़ा रहा होगा. राजस्थान रॉयल्स अब मिनी ऑक्शन में एक बैकअप सलामी बल्लेबाज की तलाश कर सकते हैं. हमेशा ही टीमें बैकअप की तलाश में होती हैं. उन्होंने सूर्यवंशी का बैकअप ढूंढने के बारे में नहीं सोचा होगा लेकिन मौजूदा फॉर्म के बाद शायद RR किसी घरेलू क्रिकेटर को नीलामी में टारगेट कर सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रांची वनडे में इन 5 प्लेयर्स ने मचाया हाहाकार, वरना तय थी टीम इंडिया की हार! ऐसे पलटा मैच
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
21 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
30 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines