Uttarakhand Premier League 2025, Dehradun Warriors: सितंबर 27 से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन खेला जाएगा. जहां का राज्य के सभी बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करके सभी खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. देहरादून वॉरियर्स के स्टार खिलाड़ी युवराज चौधरी ने ऐसा करके दिखाया है. अब युवराज की राह पर टीम के युवा सलामी बल्लेबाज संस्कार रावत भी चलना चाहेंगे. संस्कार ने पिछले सीजन में भी कमाल का प्रदर्शन किया था.
संस्कार रावत ने पिछले सीजन किया था कमाल
देहरादून वॉरियर्स के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी संस्कार रावत ने पिछले सीजन 4 मैचों की 4 पारियों में 47.75 की औसत से 191 रन बनाए थे. इस दौरान संस्कार ने 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े थे. संस्कार का उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्ट्राइक रेट 164.66 का रहा है. रावत ने पिछले सीजन 16 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. पिछले सीजन संस्कार ने 41 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 51 गेंदों में 73 रन भी जोड़े थे. इन दोनों ही पारियों में संस्कार ने आसानी के साथ बड़े शॉट खेले थे. साल 2025 में संस्कार अगर इसी अंदाज में खेलते हैं, तो देहरादून की टीम के लिए अच्छी शुरुआत करना आसान हो जाएगा. वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मदद भी मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे युवराज चौधरी, पिछले सीजन बल्ले से जमकर लूटी थी महफिल
आईपीएल पर टिकी होगी एक नजर
पिछले सीजन देहरादून वॉरियर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करने के बाद ही संस्कार रावत ने उत्तराखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था. देहरादून वॉरियर्स की टीम को संस्कार रावत से बड़ी उम्मीदें हैं. संस्कार के पास पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की कला मौजूद है. जिसके कारण ही उन पर आईपीएल फ्रेंचाइजियों की भी नजर होगी. आईपीएल 2026 का ऑक्शन इस साल के अंत में खेला जाएगा. ऐसे में संस्कार के लिए इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करना बहुत ज्यादा जरूरी है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
39 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines