USA Cricket Team: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की टीम को हराकर अमेरिका ने सभी को चौंका दिया था। यूएसए की टीम ने पिछले टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुंच कर खुद को बड़े स्तर पर साबित किया था। हालांकि मौजूदा समय में टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रहा है। क्रिकेट बोर्ड में कई समस्या होने के कारण अब आईसीसी इस टीम पर एक्शन लेने के बारे में सोच रही है। हालांकि आईसीसी ने यूएसए की टीम को सस्पेंड करने से पहले 3 महीने का समय दिया है।
अमेरिका की टीम को मिली बड़ी राहत
आईसीसी और यूनाइटेड स्टेट्स ओलंपिक एंड पैरालंपिक कमेटी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को बेहतर करने का प्रयास किया था। आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को 1 साल के अंदर सुधार करने को कहा था। वो समय सीमा अब खत्म हो चुकी है। जिसके बाद भी वो सुधार नहीं हुए हैं। ऐसे में आईसीसी बड़ा एक्शन करने के मूड में था, लेकिन उन्होंने अब यूएसए क्रिकेट बोर्ड को सुधार करने के लिए 3 महीने का समय दिया है। अगर बोर्ड ने जल्द ही लीडरशिप ग्रुप में बदलाव नहीं किया तो यूएसए क्रिकेट बर्बाद हो सकता है। मेजर लीग क्रिकेट, नेशनल टीम और लॉस एंजिल्स 208 पर भी आईसीसी के फैसले का असर पड़ सकता है।
जानें क्या है पूरा मामला
टी20 विश्व कप 2024 के बाद आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को नोटिस जारी किया और लीडरशिप ग्रुप में बदलाव करने को कहा। बोर्ड के चेयरमैन फिलहाल वेणु पिसिके हैं। हालांकि उन्होंने आईसीसी और यूएसओपीसी के निर्देशों को नहीं माना। अब यूएसए क्रिकेट बोर्ड को अगर सस्पेंड नहीं होना है, तो उन्हें अगले 3 महीने के अंदर लीडरशिप ग्रुप में बदलाव करना होगा। अमेरिका की टीम टी20 विश्व कप 2026 के क्वालीफाई कर चुकी है। अगर उन्हें टी20 विश्व कप खेलना है, तो अगले 3 महीने में स्थिति को बेहतर करना होगा।
ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया के साथ हुआ खेल, 8 विकेट से जीता इंग्लैंड
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines