US Masters T10 League 2023: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसी राइडर एक बार फिर मैदान पर उतरे और बल्लेबाजी से तबाही मचा दी। 39 साल की उम्र में भी इस दिग्गज की बैटिंग में कोई बदलाव नहीं आया। अमेरिका में खेली जा रही यूएस मास्टर्स टी10 लीग में वह पूरे फॉर्म में दिखे और एक से बढ़कर एक शॉट लगाए। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में इस दिग्गज ने 20 अगस्त को न्यू जर्सी लीजेंड्स के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उनकी टीम ने 5 ओवर में 85 रनों का टारगेट चेज करते हुए 90 रन ठोक डाले।
1 ओवर में बटोरे 30 रन
मुकाबले में गेंदबाज धमिक्का प्रसाद के खिलाफ जेसी राइडर ने 1 ओवर में 30 रन कूट डाले। वह अपनी टीम के लिए दूसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली बॉल पर 5 रन आ गए। ये बॉल वाइड थी। इसके बाद ओवर शुरू हुआ, जिसकी पहली गेंद पर ही जेसी राइडर ने छक्का लगा दिया। फिर अगली गेंद वाइड गई। दूसरी गेंद पर भी राइडर ने शानदार सिक्स लगाया। तीसरी गेंद पर चौका आया। चौथी बॉल पर फिर राइडर ने सिक्स लगाकर सभी को हैरान कर दिया। आखिर की 2 गेंद पर 2 रन आए।
मैच का हाल
अमेरिका में खेले जा रहे यूएस मास्टर्स टी10 लीग का 9वां मुकाबला न्यू जर्सी लीजेंड्स बनाम न्यूयॉर्क वॉरियर्स के बीच खेला गया। बारिश के चलते 5-5ओवर का मुकाबला हुआ, जिसमें मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली न्यूयॉर्क वॉरियर्स ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 84 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल ने 12 गेंद पर 27 रन बनाए। चौथे नंबर पर शाहिद अफरीदी ने 12 गेंद पर 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 85 रनों तक पहुंचा दिया।
जेसी राइडर ने 12 गेंद पर बनाए 38 रन
5 ओवर में 85 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए गौतम गंभीर की टीम न्यू जर्सी लीजेंड्स ने 2 बॉल शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए जेसी राइडर ने 12 गेंद पर 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। उनके अलावा क्रिस्टोफर बार्नवेल ने 10 बॉल पर 28 रन बनाए। जेसी राइडर ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines