Upl 2025: देहरादून वॉरियर्स की टीम ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया है. अब टीम की नजर पहली बार ट्रॉफी उठाने पर है. इस सीजन टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसके बारे में देहरादून वॉरियर्स के हेड कोच मनीष झा ने बताया है. देहरादून ने न्यूज 24 के बात करते हुए अपने कोचिंग सफर के बारे में भी बात की है.
यहां पर देखें देहरादून वॉरियर्स के कोच Manish Jha का इंटरव्यू
1. हम जानते हैं कि आप देहरादून वॉरियर्स के अलावा उत्तराखंड की रणजी टीम के भी कोच हैं. उत्तराखंड की टीम ने बीते कुछ वर्षों में अपने खेलने का स्तर लगातार बेहतर किया है. आकाश मधवाल, राजन कुमार और युवराज चौधरी जैसे खिलाड़ी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं. अगर कहा जाए इस सीज़न के सबसे बड़े एक्स फैक्टर खिलाड़ी की … तो आप किसका नाम लेना चाहेंगे?
जवाब- मेरी टीम के लिए तो युवराज चौधरी, देवेंद्र बोरा है, जिसने लास्ट सीजन अच्छा है. उसने इंडिया का अंडर-23 कैंप भी किया है. संस्कार रावत है, जिसने लास्ट सीजन बहुत अच्छा परफॉर्म किया था. नवीन सिंह है हमारे पास, जो लास्ट 2 सीजन से राजस्थान रॉयल्स का नेट बॉलर है, हमारे पास 4 से 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, तो बड़े स्टेज पर इन-आउट हो रहे हैं. ऐसे में हम चाहेंगे कि ये खिलाड़ी अपना अनुभव युवा खिलाड़ियों के साथ शेयर करें और टीम को बेल आउट करें जब भी जरूरत हो.
2. आप दिल्ली की अंडर-23 टीम के भी कोच रहे हैं. ऋषभ पंत से लेकर नीतीश राणा और पवन नेगी जैसे टीम इंडिया के लिए खेल चुके क्रिकेटर्स के भी आप कोच रहे हैं. छोटे-छोटे शहरों और कस्बों से भी आजकल टैलेंट आ रहा है. क्रिकेट में लगातार आ रहे युवाओं को लेकर आप क्या कहेंगे?
जवाब- बहुत पॉजिटिव साइन है, इंडियन क्रिकेट के लिए, जो लोग नीचे से स्ट्रगल करके ऊपर आते हैं, उनके पास मेंटली स्ट्रांग होने की ताकत होती है. वो हमेशा बिल्कुल परिस्थितियों से आगे आए हुए होते हैं, तो प्रेशर सिचुएशन में घबराते नहीं है. जैसे ऋषभ पंत गुरुद्वारे में सोकर और ट्रेवल करके आए. पवन नेगी बहुत ही हंबल बैकग्राउंड से आया हुआ है, ये लोग नीचे से आए हैं तो ये प्रेशर हैंडल करना बहुत अच्छे से जानते हैं. …तो ये एडवांटेज है भारतीय क्रिकेट के लिए… जैसे महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी इसके उदाहरण है..
3. टी20 क्रिकेट में अब बैटिंग आर्डर लगातार बदलते रहते हैं, इसको लेकर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब- देखिए मार्डन क्रिकेट ऐसा है कि आप कई टीम के लिए खेलते हैं. जैसे आप टीम इंडिया में जिस नंबर पर खेलते हैं, उसमें अपनी फ्रेंचाइजी में नहीं खेलते हो. हर टीम की जरूरत अलग होती है. जैसा कि आप देख रहे हैं संजू सैमसन को नीचे खिलाया जा रहा है, लेकिन वो एक स्पेशलिस्ट ओपनर है. ऐसे में आज की क्रिकेट में ये अहम है कि आपको अलग-अलग भूमिका निभानी पड़ सकती है. मॉर्डन क्रिकेट में आपको एडजस्ट करना पड़ेगा. डेफिनेटली अगर आप किसी का नंबर पक्का रखते हैं, तो उस खिलाड़ी के लिए अच्छा होता है. वो अपने आप को उस नंबर के लिए तैयार करता है, लेकिन आज के समय में आपको टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना पड़ेगा.
4. आपकी टीम में सागर रावत और मयंक मिश्रा जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इनके बारे में आप क्या कहना चाहते हैं?
जवाब- देखिए जब हम एक यूनिट की तरह बैठते है..हम हर विपक्षी टीम को ध्यान में रखकर प्लान बनाते हैं, और सबके रोल पर भी बात करते हैं. हम प्लान करते हैं कि मयंक को किस मैच में कौन सा रोल देना है और सागर को किस मैच में क्या रोल देना है…युवराज चौधरी का किस मैच में क्या रोल होगा, हमारे पास एक अच्छी बात है कि हमारे पास युवराज चौधरी, मयंक मिश्रा, सागर रावत, संस्कार रावत और आंजनेय सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी है, जिनको हम मूव कर सकते हैं. सागर हमारे लिए बहुत बड़ा एडवांटेज है.
5. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
जवाब- हमारे पास रक्षित रोही हैं, अंडर-19 का लड़का है. वो मौजूदा समय में MRF फाउंडेशन में ट्रेनिंग कर रहा है. वो अच्छी पेस पर बॉलिंग करता है और बड़े हिट मारता है, ऐसा ही देवेंद्र बोरा के साथ भी है. इसके अलावा हमारे पास लास्ट सीजन अच्छा करने वाला शिवम गुप्ता है. उसको भी हमने पिक है. ये खिलाड़ी भी अंत में आकर बड़े हिट मार सकता है. ये खिलाड़ी अंत में आकर कैमियो रोल कर सकते हैं, जब 6 बॉल पर 12 या 15 रन बनाने हो, तो मैदान पर जाकर परफॉर्म करेंगे.
6. लास्ट ईयर की चैंपियन यूएसएन इंडियंस से आपने कुछ प्लेयर्स पिक हैं. इस स्ट्रेटजी को लेकर कहा कहना चाहेंगे?
जवाब- हम लास्ट ईयर भी ऐसा करना चाहते थे. ये ड्रॉफ्ट का फॉर्मेट ऐसा है कि आप जिसके लिए प्लान करते हैं, वो सकता है, वो आपको नहीं मिल पाए. नंबर के कारण इस बार हम ऐसे पोजिशन में थे, जहां पर हम युवराज को पिक कर पाए. इसके अलावा भी हमने 2 से 3 और अच्छे खिलाड़ी पिक किए. 7 से 8 टीमें हैं, जिसके कारण दिक्कत आती है. हालांकि हमने जो प्लान किया था, उसका 70 से 80 प्रतिशत हमने ड्राफ्ट में अजीव किया है.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: जीत की पटरी पर वापस लौटने उतरेंगे देहरादून के वॉरियर्स, बल्लेबाजों से होगी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
7. दूसरे टीम के कौन से खिलाड़ी पसंद हैं?
जवाब- अवनीश सुधा हैं उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था पिछले सीजन में, एक प्लेयर और है भूपेन लालवानी, इसके अलावा नीरज राठौड़ भी बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. अभय नेगी है, जो अच्छा फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर है. इन खिलाड़ियों को देखना चाहता हूं, बाकी संस्कार रावत है, अंडर 19 खेला हुआ लड़का है. वो बहुत अच्छा खिलाड़ी है. शाश्वत डांगवाल है, जो बहुत अच्छा कर रहा है. बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो अभी अच्छा कर रहे हैं. जिनको ऊपर में देखना चाहूंगा.
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines