England Batsman Given Out Handling Ball: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है जहां एक के बाद एक कई रोचक बातें सामने आ रही हैं। उसी बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भी इंग्लैंड की टीम ने शनिवार को सुपर सिक्स का मैच खेला। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की अंडर 19 टीम 146 रनों विजयी रही लेकिन फिर भी टीम को सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली। इस मैच में एक ऐसा वाकया भी हुआ जो काफी चर्चा में रहा। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज हमजा शेख ने हाथ से बॉल को पकड़ा और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। क्रिकेट के कानून के मुताबिक इस पर अलग-अलग नियम हैं और इसे आउट भी माना जाता है।
क्या है पूरा मामला?
इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पारी के 17वें ओवर में यह वाकया देखने को मिला। इंग्लिश बल्लेबाज हमजा शेख क्रीज पर थे। एक गेंद उनके पैर पर आके लगी और वहीं रुक गई। इसके बाद उन्होंने अच्छे भाव से कीपर को रोका और गेंद खुद उठा कर दे दी। लेकिन कीपर ने फिर अपील कर दी और नियम के तहत अंपायर को आउट देना पड़ा। इसके बाद बल्लेबाज को भी विश्वास नहीं हुआ। वह काफी गुस्से में और निराश दिखे। इसके बाद फिर से खेल भावना पर सवाल उठने लगा। पर हमजा शेख को शायद नियम का अंदाजा नहीं था और इसी कारण उन्होंने ऐसा किया जिसके कारण उन्हें शिकार होना पड़ा।
https://twitter.com/ali1m/status/1753719914064417002
क्या है MCC का पूरा नियम?
MCC के Law 33 के मुताबिक बल्लेबाज को हाथ से गेंद रोकने पर तब आउट दिया जाता है अगर वो जानबूझकर गेम के बीच में यानी जब गेंद फेंकी जा रही हो या कोई फील्डर थ्रो कर रहा हो। जैसे बल्लेबाज अगर पैर से गेंद लगने के बाद हाथ से उठाता है या फील्डर की बॉल को हाथ से रोकता है, या बॉलर द्वारा बॉल फेंकने पर उसे हाथ से रोकता है तो ऐसी कंडीशन्स में आउट दिया जाता है। हालांकि, अगर फील्डिंग टीम अपील ना करे तो बल्लेबाज बच सकता है। लेकिन नियम के मुताबिक यह आउट होता है।
इस कंडीशन में तब ही बल्लेबाज को नॉटआउट दिया जाता है जब वह खुद को बचाने के लिए ऐसा करे। जैसे अगर गेंद बीमर सीधी मुंह पर या शरीर पर आ रही हो तो खुद को बचाने के लिए ऐसा करने पर आउट नहीं दिया जाता है। वहीं इस तरह के विकेट को OBS (Obstructing The Field या Obstruction Out) कहा जाता है और गेंदबाज के खाते में यह विकेट नहीं जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल ही में बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम को इस तरह आउट दिया गया था।
यह भी पढ़ें- U19 World Cup 2024: पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री, पूरा शेड्यूल तय; कब होगा भारत का मुकाबला
यह भी पढ़ें- विराट कोहली की ‘गुड न्यूज’ पर एबी डिविलयर्स ने बजाया ढोल! फैंस के मजेदार मीम्स हुए वायरल
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines