नई दिल्ली: रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक की गेंदबाजी देख दुनिया दंग है। उमरान की स्पीड और सही लाइन लेंथ पर पड़ती गेंद स्टंप उखाड़ देती है। साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज और आईपीएल में उमरान के गुरु डेल स्टेन समेत ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली उमरान की तारीफ में कसीदे गढ़ चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान को शायद ये रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उमरान की बॉलिंग देख पड़ोसी मुल्क के क्रिकेटर सदमे में चले गए हैं और बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल खान ने उमरान मलिक पर बड़ा बयान दिया है। ये वही सोहेल खान हैं, जिन्होंने विराट कोहली के साथ हुई एक घटना का खुलासा करते हुए बयान दिया था।
उमरान मलिक जैसे तो बहुत हैं
सोहेल खान ने एक इंटरव्यू में बड़े बोल बोलते हुए कहा- “उमरान मलिक जैसे तो बहुत हैं। घरेलू क्रिकेट भरी पड़ी है हमारी। जब एक गेंदबाज हमारे घरेलू स्तर पर आता है, तो वह एक बोनाफाइड गेंदबाज बन जाता है। शाहीन की तरह नसीम शाह, हारिस रऊफ… ये ऐसे गेंदबाज हैं जो अपना काम जानते हैं। मैं आपको काफी नाम दे सकता हूं।”
और पढ़िए –‘जसप्रीत बुमराह को लेना होगा फैसला…’, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने स्टार खिलाड़ी को दी बड़ी सलाह
इंसान कभी भी ऐसा नहीं कर सकता
सोहेल ने आगे कहा- केवल एक चीज है जो शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है- वह है बॉलिंग मशीन क्योंकि कोई भी इंसान कभी भी ऐसा नहीं कर सकता है। कारण यह है कि शोएब ने जितनी मेहनत की है, उतनी किसी ने नहीं की है। एक दिन में 32 राउंड पूरे किए, मैं एक हफ्ते में 10 करता था। वह वजन के साथ पहाड़ों पर दौड़ता था। हालांकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ 9 टेस्ट, 13 वनडे और 5 टी-20 खेलने वाले सोहेल खान ये टिप्पणी करते वक्त ये भूल गए कि उनके खुद के भाई क्रिकेट में ज्यादा दिन नहीं टिक सके। सोहेल के छोटे भाई मुराद खान सिर्फ 3 फर्स्ट क्लास मैच ही खेल सके। जिसमें उन्होंने 6 ईनिंग में 10 विकेट लिए थे।
https://twitter.com/RapidPakistan/status/1621113358882856960
कौन हैं सोहेल खान?
ये वही सोहेल खान हैं, जिन्होंने लगभग 6 साल पहले अपने बॉलिंग कोच अजहर महमूद की बात मानने से इनकार कर दिया था। पीएसएल में पेशावर जाल्मी के खिलाफ प्लेऑफ के दौरान सोहेल ने बॉलिंग कोच की सलाह को अनसुना कर दिया था। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई और वेस्टइंडीज दौरे के लिए सभी प्रारूपों से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सोहेल इंटरनेशनल करियर में किसी भी सीरीज में वापसी नहीं कर सके थे। हालांकि मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने दावा किया कि सोहेल को फिटनेस मुद्दों के कारण वेस्टइंडीज दौरे से बाहर कर दिया गया है, लेकिन स्थानीय मीडिया दैनिक ‘जंग’ ने बताया कि इस तेज गेंदबाज को अनुशासनात्मक आधार पर बाहर किया गया। अपने बड़बोलेपन पर करियर खराब करने वाले सोहेल खान भारत के स्टार गेंदबाज पर ज्ञान बांट रहे हैं।
और पढ़िए –BBL Final: Cooper ने 6 2 4 6 मार बदल दिया मैच, देखें ताबड़तोड़ बैटिंग का VIDEO
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
36 mins agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
1 hr agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
2 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
4 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
5 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines