IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया है. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पूरी तरह से हैंडशेक को दूर रखा और ये बताया कि वो सिर्फ मैच खेलने के लिए आ रहे हैं. वुमेंस वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी टीम इंडिया के प्लेयर्स ने पाक से हैंडशेक नहीं किया. आज भी भारत-पाकिस्तान के प्लेयर्स आमने-सामने होंगे, ऐसे में सवाल ये है कि हैंडशेक होगा, या नहीं.
ICC ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर की बड़ी मांग
पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC ने मांग की है कि पॉलिटिक्स को खेल भावना से पूरी तरह अलग रखा जाए. हालांकि, आखिरी फैसला BCCI के हाथ में होगा, जिन्होंने टीम मैनेजर आनंद दातार को नो हैंडशेक को लेकर जुड़ी स्थिति में पहले से दिए गए निर्देश पालन करने के लिए कहा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अगर टीम इंडिया हाथ नहीं मिलाने का फैसला करती है, तो उन्हें मैच रेफरी को पहले से बताना होगा.
एक BCCI ऑफिशियल ने पीटीआई से कहा, ‘प्लेयर्स को कुछ नहीं बोला गया है. हालांकि, BCCI ने टीम मैनेजर आनंद दातार को साफ निर्देश दे दिए हैं. अब अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाते हैं, तो उन्हें मैच रेफरी को पहले से जानकारी देनी होगी. हमें पता है कि आईसीसी जूनियर क्रिकेट में पॉलिटिक्स को नहीं लाना चाहती.’
ये भी पढ़ें:- IND U19 vs PAK U19 Live Score: आज भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच?
क्या टीम इंडिया नहीं मिलाएगी पाक से हाथ?
एशिया कप, वुमेंस वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया, तो फैंस ने उनकी खूब तारीफ की. सभी को उनका ये निर्णय पसंद आया. ऐसे में भारतीय अंडर 19 टीम भी नो हैंडशेक की पॉलिसी को जारी रख सकती है. ICC की बड़ी मांग के बावजूद BCCI का टीम इंडिया के प्लेयर्स को हैंडशेक की अनुमति देना मुश्किल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी खत्म करेंगे टीम इंडिया की हार का सिलसिला? इतने साल पहले मिली थी आखिरी जीत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines