IND vs SA 3rd ODI: रांची में मिली धमाकेदार जीत का मजा रायपुर में किरकिरा हो गया. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का अंतिम मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है. विराट कोहली का वाइजैग में खेलना काफी रास आता है और टीम उनसे सेंचुरी की हैट्रिक लगाने की उम्मीद करेगी.
हालांकि, भारत को अगर सीरीज अपनी मुट्ठी में करनी है, तो कप्तान केएल राहुल का रोल सबसे ज्यादा अहम होगा. राहुल को वो करके दिखाना होगा, जो पिछले 20 मैचों में खुद राहुल समेत भारतीय टीम का कोई भी कप्तान नहीं कर सका है.
राहुल के ऊपर होगा दारोमदार
दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर रनों का पीछा करने वाली टीम का रिकॉर्ड कमाल का रहा है. 20 में से 15 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब अगर तीसरे वनडे में पहले बॉलिंग करनी है, तो कप्तान केएल राहुल को टॉस जीतना होगा. साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले गए दोनों ही वनडे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.
भारतीय टीम के पक्ष में टॉस का सिक्का आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में गिरा था. इसके बाद से 2 साल में 20 वनडे मैच हो चुके हैं, लेकिन कोई भी इंडियन कैप्टन टॉस नहीं जीत सका है. रायपुर की तरह की वाइजैग में भी ओस काफी अहम किरदार निभा सकती है. यही कारण है कि टॉस सीरीज के निर्णायक मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli मचाएंगे रांची-रायपुर से भी ज्यादा वाइजैग में तबाही! बेमिसाल आंकड़े दे रहे गवाही
कैसी खेलती है वाइजैग की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है. पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है, जिसके चलते शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है.
हालांकि, पिछले कुछ समय में पिच से स्पिनर्स को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती नजर आई है. मगर यह बात तो तय है कि रांची और रायपुर की तरह तीसरे वनडे में भी रनों का अंबार लगने की पूरी उम्मीद है.
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
59 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines