हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Time Out Controversy: सौरव गांगुली के साथ भी 16 साल पहले हुआ था ऐसा, 6 मिनट लेट होकर भी कैसे बच गए थे दादा?

Time Out Controversy: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच से टाइम आउट का विवाद सुर्खियों में आ गया। सौरव गांगुली का भी इससे नाम एक बार जुड़ा था।

विज्ञापन
Time Out Controversy Sourav Ganguly Saved Instead Getting 6 Minutes Late Graeme Smith Did not Appealed (Image Credit- Twitter, Edited by News 24)

Time Out Controversy: वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई बल्लेबाज ऐसे आउट हुआ। कई सारे सवाल उठ रहे थे लेकिन अगर नियमों की मानें तो उस हिसाब से अंपायर्स की कोई गलती नहीं थी। पर जब बाती आती है खेल भावना की तो उस लिहाज से बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पर निशाना साधा जा रहा है। उसी बीच एक 16 साल पुराना मामला सामने आया है जहां सौरव गांगुली टाइम आउट होते-होते बच गए थे।

6 मिनट लेट होकर भी बच गए थे गांगुली…

दरअसल वो वाकया था 2007 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे एक टेस्ट मैच का। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली को पवेलियन से क्रीज तक आने और अगली गेंद खेलने में 6 मिनट लग गए थे। पर तत्कालीन साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपने रिएक्शन से दिल जीत लिया था। उन्होंने इस पर कोई भी अपील करने से मना कर दिया था। इस कारण गांगुली 6 मिनट लेट होकर भी बच गए थे। पर यहां शाकिब ने अपील वापस नहीं ली इस कारण मैथ्यूज को आउट दे दिया गया। आईसीसी ने इस नियम को समझाते हुए अपनी रिपोर्ट में 2007 के इस कांड का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या होता है ‘Time Out’? पहली बार क्रिकेट में ऐसे आउट हुआ खिलाड़ी; जानें ICC का पूरा नियम

विज्ञापन

शाकिब ने नहीं वापस ली अपील

ताजा मामले की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने फील्ड अंपायर मराइस एरसमस से अपील की। इसके बाद एरसमस ने साथी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ से बात की और शाकिब से दोबारा पूछा कि क्या वह सच में अपील कर रहे हैं। इस पर बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि वह बिल्कुल सीरियस हैं। फिर जब अंपायर ने ऐसे आउट दिया तो एंजेलो मैथ्यूज ने शाकिब से बात की और उन्हें हेलमेट की समस्या बताई। पर शाकिब ने रिएक्ट किया कि उन्हें कुछ नहीं पता अंपायर्स जानें।

यह भी पढ़ें:- इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ‘Time Out’, गलत हेलमेट लेकर पहुंचे Angelo Matthews दिए गए आउट

विज्ञापन

अब एक बार फिर से खेल भावना को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसा ही कुछ साल पहले मांकडिंग को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी डेल स्टेन ने इसको लेकर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यह सही नहीं था (That Wasn’t Cool), इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इसको लेकर लिखा कि, हेलमेट इश्यू पर टाइम आउट देना यह नई बात है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola