IPL 2026: आईपीएल 2026 का माहौल तैयार होने लगा है. दिसंबर में आगामी सीजन के लिए ऑक्शन होना है. हालांकि, उससे पहले सभी टीमों को रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है. कई टीमों में भारी फेरबदल होने की उम्मीद जताई जा रही है. तीन टीमें एक भी हैं, जो आने वाले सीजन से पहले अपना कप्तान बदल सकती हैं.
राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन की विदाई तय है और वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. यही वजह है कि राजस्थान को अगले सीजन नए कप्तान की तलाश होगी.
राजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डील लगभग फाइनल हो चुकी है. आईपीएल 2026 में संजू सैमसन येलो जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे. संजू के जाने के बाद राजस्थान को नए कैप्टन की जरूरत होगी. माना जा रहा है टीम रविंद्र जडेजा के हाथों में टीम की कमान सौंप सकती है. जडेजा ने राजस्थान में आने के लिए यही शर्त भी रखी है. जडेजा के अलावा राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल के रूप में भी एक बढ़िया विकल्प होगा.
ये भी पढ़ें: IPL ऑक्शन में लग सकती है सरफराज खान की लॉटरी, 4 टीमों की रडार पर भारतीय बल्लेबाज, करोड़ों की होगी बरसात!
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की कमान पिछले सीजन अक्षर पटेल के पास थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी थी. टीम ने टूर्नामेंट का आगाज तो लगातार चार जीत के साथ किया था, लेकिन इसके बाद दिल्ली की गाड़ी पटरी से उतर गई थी. बतौर खिलाड़ी अक्षर छाप छोड़ने में सफल रहे थे, पर कैप्टन के तौर पर वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे. यही वजह है कि दिल्ली इस सीजन केएल राहुल या फिर फाफ डु प्लेसिस को कैप्टन बनाने के बारे में सोच सकती है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
श्रेयस अय्यर की विदाई के बाद केकेआर ने आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे को कप्तानी की जिम्मेदारी थमाई थी. हालांकि, रहाणे बतौर कप्तान टीम की नैया को पार लगाने में बुरी तरह से फेल रहे थे. रहाणे की कैप्टेंसी में कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मैचों में से सिर्फ 5 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 7 मुकाबले में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था.
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
2 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines