The Hundred 2023: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। उनके ट्रेडमार्क शॉट्स ‘नटराजन’ और ‘सुपला’ फैंस को खूब पसंद आते हैं। जब भी सूर्यका क्रीज पर उतरते हैं ये शॉट जरूर खेलते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम हैन द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट में सूर्या की स्टाइल में एक शानदार छक्का ठोका है, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है।
द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स ने जीत के साथ किया आगाज
दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड में द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव के बच खेला गया, जिसमें ट्रेंट रॉकेट्स ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और इस सीजन का शानदार तरीके से आगाज किया। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सैम हैन ने मैच विनिंग पारी खेली और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
https://twitter.com/thehundred/status/1686446820925259784?s=20
सैम हैन ने बनाए 63 रन
सैम हैन ने 39 गेंद पर 63 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। खास बात ये है कि अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने सूर्यकुमार यादव की स्टाइल में विकेटकीपर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया, जिस पर फैंस ने तालियां पीट दीं। जबकि गेंदबाज हैरान रह गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, सदर्न ब्रेव के लिए मुकाबले के लिए 64वीं बॉल क्रेग ओवरटून डाल रहे थे। गेंदबाज ने गुड लेंथ बॉल डाली थी, जिस पर सैम हैन टूट पड़े। उन्होंने इस गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से स्कूप कर दिया। शॉट लगाने के बाद वह जमीर पर गिर पड़े। लेकिन गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरी।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो 100 गेंद के इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए थे। इसके जवाब में सदर्न ब्रेव की टीम 99 गेंद खेलकर आलआउट हो गई। 139 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सदर्न की टीम 127 रनों पर ही सिमट गई।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
3 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
41 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines