The Hundred 2023: इंग्लैंड में 1 अगस्त से शुरू हुई द हंड्रेड लीग में अलग-अलग देशों को खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं। 2 अगस्त को इस लीग के दूसरे मुकाबले में 32 साल के ल्यूक वेल्स ने कमाल की बैटिंग की। वह इस लीग में वेल्स फायर के लिए खेल रहे हैं। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ उन्होंने 23 गेंद पर 57 रन ठोक डाले।
दं हंड्रेड के दूसरे मुकाबले में ल्यूक वेल्स अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक ऐसा छक्का निकला जिस पर फैंस झूम उठे। 57 रनों की शानदार पारी के दम पर उनकी टीम ने 9 रनों से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को हरा दिया।
शानदार टाइमिंग, सुपर बैट फ्लो और स्वैग सबकुछ दिखा
दरअसल, मुकाबले के दौरान ल्यूक वेल्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के खिलाफ लॉन्ग ऑन के ऊपर से करार छक्का लगाया। गेंदबाज ने मिडिल स्टंप पर बॉल डाली थी। जिसे बल्लेबाज ने हवाई फायर किया और सीधा 6 रनों के लिए भेज दिया। इस शॉट में शानदार टाइटमिंग, सुपर बैट फ्लो और स्वैग दिखा। इस छक्के ने फैंस का दिल जीत लिया। अब इसका वीडियो वायरल है।
मैच का हाल, जीते के हीरो रहे ल्यू वेल्स
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला बारिश की खलल के बाद 40-40 बॉल का खेला गया, जिसमें पहले खेलते हुए वेल्स फायर ने 40 गेंद पर 3 विकेट खोकर 84 रन बनाए थे। इसके जवाब में मैंनचेस्टर की टीम 4 विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी और 9 रनों से मैच हार गई। इस मुकाबले में वेल्स फायर के लिए जीत के हीरो ल्यूक वेल्स ही रहे।
ये भी पढ़ें- The Hundred 2023: बाउंड्री लाइन पर मैथ्यू वेड ने झोंक दी पूरी ताकत, जिसने भी देखा हैरान रह गया, देखें
कौन हैं ल्यूक वेल्स
32 साल के ल्यूक वेल्स इंग्लैंड से आते हैं। वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज अब तक ससेक्स, इंग्लैंड लायंस, लंकाशायर, वेल्श फायर के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास के 177 मैचों में 36.17 की औसत से 9804 रन बनाए हैं। वह 23 शतक और 42 अर्धशतक लगा चुके हैं। लिस्ट ए के 43 मैचों में इस बल्लेबाज ने 21.28 के औसत से 745 रन बनाए हैं। वहीं ओवरआल टी20 के 37 मैचों में 505 रन बाए हैं।
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
37 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines