AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही द एशेज सीरीज का दूसरा गाबा में चल रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार पलटवार किया है. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम मुकाबले में पीछे हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तीसरे दिन को भी अपने नाम करके मैच में जीत की ओर बढ़ना चाहेगी. वहीं इंग्लिश टीम को मुकाबले में बने रहने के लिए तीसरे दिन कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
जल्द सिमट गई इंग्लिश पारी
पहले दिन नाबाद लौटे जो रूट और जोफ्रा आर्चर जब दूसरे दिन की शुरुआत में बल्लेबाजी करने उतरे तो उनको अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आर्चर सिर्फ 38 रन बनाकर ब्रेंडन डोगेट का शिकार बन गए. मार्नस लाबुशेन ने बहुत ही कमाल का कैच पकड़ा. दिग्गज जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं उनके साथी जेक वेदरल्ड ने 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्नस लाबुशेन ने 65 रनों की अहम पारी खेली.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए जड़ना होगा एक और दोहरा शतक, विराट-धोनी की लिस्ट में हो जाएंगे शामिल
कप्तान स्टीव स्मिथ भी बल्ले से चमके
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी 61 रनों की बेहद अहम पारी खेली. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 45 रन तो वहीं जोश इंग्लिस ने 23 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 46 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं 15 रन जोड़कर माइकल नेसर उनका साथ दे रहे हैं. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 378 रन बना लिए हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों की बढ़त मिल गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन इस बढ़त को अब 150 रनों के पार करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: गाबा टेस्ट के दौरान मार्नस लाबुशेन ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
37 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
39 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines