Temba Bavuma: टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम अब भारत और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी वाली है. एशिया में बड़ी जीत दर्ज करके अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा अपना कद और बढ़ाना चाहेंगे. जिसके लिए उन्होंने अभी से ही भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी करनी शुरू कर दी है. इस बीच सीएट अवार्ड फंक्शन के दौरान टेम्बा ने रोहित-विराट के बिना खेल रही भारतीय टीम को लेकर बड़ा कमेंट किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को लेकर भी बोला है.
भारतीय टीम को लेकर बोले टेम्बा बावुमा
सीएट अवार्ड में भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज को लेकर पूछे जाने पर टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘देखिए ऐसा लग रहा है कि एक नए युग की शुरुआत हो रही है. रोहित और कोहली ने अपना काम शानदार अंदाज से किया. इन दोनों ने टीम इंडिया को काफी मजबूत बनाया. जिससे उनके बिना भी डर लगता है. मैं मानता हूं कि टीम इंडिया अपने घर में डोमिनेट करेगी लेकिन हमें बस उनको बहुत अधिक डोमिनेट करने से रोकना होगा. टीम इंडिया में एक नया कप्तान है और मैं खुद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत में कप्तानी करूंगा. इसको लेकर कई छोटी-छोटी स्टोरी हैं जो खेल को वाकई और खूबसूरत बनाती हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा को मिली बड़ी खुशखबरी, अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
केन विलियमसन की टीम से लेंगे सीख
पिछले 10 सालों में भारत सिर्फ 1 टेस्ट सीरीज हारा है, जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में हुआ था. उस टीम से टेम्बा बावुमा सीख लेने वाले हैं. जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत में पिचें, दबाव और मौसम अलग होते हैं. केन ने जिस तरह से अपनी टीम को सफलता दिलाई, वह काबिले तारीफ है. उनसे सीखने का यही मौका है. हम पाकिस्तान में अच्छा खेलकर भारत के लिए तैयार होना चाहेंगे. वो हमारे खिलाड़ी को इन परिस्थितियों के लिए अच्छा अभ्यास देगा.’
ये भी पढ़ें: क्या पैट कमिंस और ट्रेविस हेड छोड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ? IPL फ्रेंचाइजी ने दिया 58 करोड़ का ऑफर!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines