Women Team india A: भारतीय महिला क्रिकेट ने कमाल कर दिया है। बुधवार को हॉन्गकॉन्ग में हुए विमेंस इमर्जिंग टीम एशिया कप पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश टीम को 31 रनों से मात दी। इस जीत के बाद बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने टीम को बधाई दी है।
मैच का हाल
हॉन्गकॉन्ग में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया-ए वुमेन टीम ने बांग्लादेश को 31 रन से हराया। खिताबी मैच में इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे, इसके जवाब में बांग्लादेश-ए टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 96 रन बना सकी। इस तरह भारत ने 31 रन से मैच जीत लिया।
https://twitter.com/JayShah/status/1671416505244999680?s=20
दिनेश वृंदा के बल्ले से निकले 36 रन
श्वेता सेहरावत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पहले बैटिंग करते हुए दिनेश वृंदा ने सबसे अधिक 36 और कनिका आहूजा ने नाबाद 30 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर इंडिया-ए ने 127 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही थी।
श्रेयंका पाटिल को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज
टीम इंडिया की जीत में स्पिन गेंदबाजों ने अहम योगदान दिया। ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप ने कमाल की गेंदबाजी की। श्रेयंका ने 4 जबकि मन्नत ने 3 विकेट लिए। श्रेयंका पाटिल प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 9 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines